आम आदमी पार्टी द्वारा नागपुर महानगर पालिका का स्टिंग ऑपरेशन…! नागपुर महानगर पालिका के रिकॉर्ड रूम में कचरे के समान पड़े है, महत्वपूर्ण दस्तावेज।

आम आदमी पार्टी द्वारा नागपुर महानगर पालिका का स्टिंग ऑपरेशन…! नागपुर महानगर पालिका के रिकॉर्ड रूम में कचरे के समान पड़े है, महत्वपूर्ण दस्तावेज।

नागपुर –  आम आदमी पार्टी के समक्ष मनपा के ही कुछ अधिकारियों ने, मनपा की कार्यप्रणाली व् दस्तावेजों के रख – रखाव को लेकर चिंता जाहिर की थी।
जिसमे उन्होंने जोन में फैली गंदगी और रिकॉर्ड रूम में रखें हुए, महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रख – रखाव, को लेकर जानकारी दी थी। और बताया था की यह सारे दस्तावेज लोगो की प्रॉपर्टी आदि से संबंधित है, जो की काफी महत्वपूर्ण है। और जल्द ही अगर इसको लेकर कुछ नही किया गया तो मध्य नागपुर में महल, मोमिनपुरा, बड़कस चौक, गांधीबाग, बजेरिया, भालादारपूरा, आदि जैसे शहर के पुराने क्षेत्रो के कई महत्वपूर्ण व् पुराने रिकोर्ड नष्ट हो जाएंगे।

आज नागपुर शहर की साफ – सफाई की जिम्मेदारी नागपुर महानगर पालिका की है, पर नागपुर मनपा पर चिराग तले अंधेरे की कहावत सटीक बैठती है।
मनपा गांधीबाग जोन जो की, शहर का सबसे पुराने और महत्वपूर्ण जोन में से एक है। जहा शहर के सांसद श्री नीतिनजी गडकरी और नागपुर के राजे भोसले परिवार का मकान मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। वही आर.एस.एस मुख्यालय आदि महत्वपूर्ण जगह भी ईस ही जोन में है।
ऐसे में मनपा की रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों की यह इस्तिथि मनपा की कार्यप्रणाली पर बोहोत बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। की, जो मनपा कर्मचारी खुद का ऑफिस ठीक से नहीं रख सकते वो शहर की गंदगी कैसे साफ करेगी ?

मिली जानकारी के अनुसार जोन में फैली गंदगी और अस्त – व्यस्त व्यवस्था के लिए जिम्मेदार मनपा में बैठे कुछ कर्मचारी है, जो जोन के अंदर गंदगी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। सीडियो पर, अलमारी के पीछे, दरवाजों के पीछे एवम रिकॉर्ड रूम में भी खर्रा / गुटका खाकर थूका हुआ है। रिकॉर्ड रूम के अंदर या अलमारी के पीछे कोई बाहरी व्यक्ति कैसे थूक सकता है ? यह सबसे बड़ा सवाल है ? जोन में कुर्सी पर बैठे कई अधिकारी खुलेआम खर्रा खाते हुए नजर आ जायेंगे। अब ऐसी इस्तिथि में शहर को चोरों से नही पेहरेदारो से ज्यादा खतरा है। ऐसा दिखाई पड़ता है।
आम आदमी पार्टी की ओर से नव – नियुक्त मनपा कमिश्नर श्री अभिजीतजी चौधरी से यह अनुरोध रहेगा,की मनपा में फैली ईस गंदगी के विषय को संज्ञान में लेते हुए मनपा के सभी जोनों की परिस्थिति को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।
मौजूदा पदाधिकारी श्री प्रभात अग्रवाल,श्री फहीम अंसारी, श्री संजय बारापात्रे, श्री हरीश वेलेकर।

ताजा अपडेट