9.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026

पत्रकार विजय खवसे मामला – राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नागपुर पुलिस आयुक्त को नोटिस – WH NEWS के संपादक विजय खवसे पर दर्ज FIR मामले में मांगा गया जवाब!

पत्रकार विजय खवसे मामला –

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नागपुर पुलिस आयुक्त को नोटिस
– WH NEWS के संपादक विजय खवसे पर दर्ज FIR मामले में मांगा गया जवाब!

नागपुर | विशेष प्रतिनिधि
नागपुर में WH NEWS वेब पोर्टल के संपादक विजय सीताराम खवसे के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरणों का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), नई दिल्ली ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए नागपुर पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल को नोटिस जारी कर 30 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट और जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

आयोग द्वारा 4 मार्च 2026 को जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि पत्रकार विजय खवसे द्वारा 3 मार्च 2026 को की गई शिकायत के आधार पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।

– पुलिस कार्रवाई पर आयोग ने मांगी जानकारी
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने नागपुर पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल से निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी मांगी है:
1)संबंधित प्रकरणों में दर्ज FIR का पूरा विवरण
2)अब तक की गई जांच की स्थिति
3)कितने आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है
4)अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत क्या कार्रवाई की गई
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत आयोग को प्राप्त सिविल कोर्ट जैसी शक्तियों का उपयोग किया जा सकता है।


– पत्रकार ने लगाए साजिश के आरोप
WH NEWS के संपादक विजय खवसे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अवैध गतिविधियों और पुलिस कार्यप्रणाली पर समाचार प्रकाशित करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
खवसे के अनुसार, वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं और लगभग 8 वर्षों से नागपुर के वाडी क्षेत्र से WH NEWS वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अनुसूचित जाति (बौद्ध महार) समुदाय से संबंधित हैं।

घटनाक्रम क्या है?
1 फरवरी 2026 – पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
खवसे के अनुसार, 1 फरवरी को आयोजित पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने MIDC थाना क्षेत्र सहित शहर में कथित अवैध धंधों, सट्टा पट्टी , जुआ और मादक पदार्थों के संबंध में प्रश्न उठाए थे। लेकिन आयुक्त ने जवाब नहीं दिया.इस विषय पर WH NEWS पर विस्तृत रिपोर्ट और स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित वीडियो भी प्रकाशित किया गया था।

– 6 फरवरी 2026 – जरीपटका घटना की रिपोर्टिंग
जरीपटका क्षेत्र में दलित मां-बेटे पर हुए चाकू हमले की घटना के बाद, बेटे की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। हजारों लोग मृतक का शव लेकर जरीपटका पुलिस स्टेशन पहुंचे। इस घटना की ग्राउंड रिपोर्टिंग भी खवसे द्वारा की गई जनता की राय लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित की गई।

-8 फरवरी 2026 – कपिल नगर क्षेत्र की रिपोर्ट
कपिल नगर थाना क्षेत्र में कथित अवैध गतिविधियों पर स्टिंग रिपोर्ट प्रकाशित की गई, जिसमें संबंधित पुलिस अधिकारी पीआई सतिश आडे की प्रतिक्रिया का ऑडिओ भी शामिल हैं ।

पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुए झुठे प्रकरण
खवसे के अनुसार:

9 फरवरी 2026 को जरीपटका पुलिस स्टेशन में पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर उनके विरुद्ध BNS की धारा 353(2) व 3 के तहत FIR दर्ज की गई।

इसके बाद 12 फरवरी 2026 को कपिल नगर पुलिस स्टेशन में अवैध धंदे में लिप्त अब्दुल रिजवान भुरे खान नामक व्यक्ति की शिकायत पर BNS धारा 308(2) के तहत एक और प्रकरण दर्ज किया गया।
पत्रकार खवसे का कहना है कि उनका उक्त शिकायतकर्ता से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं रहा है दोनो के मोबाईल कॉल डिटेल्स की जांच भी करने की मांग खवसे ने की.और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एक में अग्रिम जमानत प्राप्त, दुसरे में कोर्ट में 
खवसे ने बताया कि उन्होंने जिला न्यायालय नागपुर में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, जिस पर जरीपटका केस में उन्हें राहत मिली है। कपिल नगर के एक अन्य प्रकरण में भी उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

– उच्चस्तरीय जांच की मांग
पत्रकार विजय खवसे ने पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राज्य अनुसूचित जाति आयोग तथा मानवाधिकार आयोग को भी शिकायत भेजकर न्याय की मांग की है।

खवसे ने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे इस मामले में उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।
इस प्रकरण में उनकी ओर से एडवोकेट आकाश मुन पैरवी कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img