वरिष्ठ उपसंपादक चंद्रशेखर महाजन को पितृशोक; रामदास महाजन का निधन

Follow Us on :

वरिष्ठ उपसंपादक चंद्रशेखर महाजन को पितृशोक; रामदास महाजन का निधन
नागपुर : दैनिक सकाळ के वरिष्ठ उपसंपादक एवं पत्रकार चंद्रशेखर महाजन के पिता रामदास इस्तारी महाजन (86 वर्ष) का वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया।

रामदास महाजन मूल रूप से महाराष्ट्र के भंडारा जिले की पवनी तहसील के निलज गांव के निवासी थे। वर्तमान में वे नागपुर के नरसाला स्थित नीलकमल नगर परिसर की जनसेवा हाउसिंग सोसायटी में रह रहे थे।
उनके परिवार में तीन बेटे दुधराम महाजन, चंद्रशेखर महाजन और जयेंद्र महाजन सहित अन्य परिजन हैं।

उनकी अंतिम यात्रा एवं अंत्येष्टि सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे दिघोरी श्मशानभूमि में संपन्न होगी।
पत्रकार चंद्रशेखर महाजन एवं महाजन परिवार पर आए इस दुखद अवसर पर हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दिवंगत रामदास महाजन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।तथागत दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।

News By

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए