इंदोरा मैदान में गूंजा संविधान का जयघोष! तीन दिवसीय ‘संविधान फेस्टिवल’ उत्साह के साथ संपन्न! – महापौर नीता ठाकरे, क्रीड़ा सभापति दर्शनी धवड और समाज कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुकेशिनी तेलगोटे ने दी विशेष भेंट

Follow Us on :

 

इंदोरा मैदान में गूंजा संविधान का जयघोष! तीन दिवसीय ‘संविधान फेस्टिवल’ उत्साह के साथ संपन्न!
– महापौर नीता ठाकरे, क्रीड़ा सभापति दर्शनी धवड और समाज कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुकेशिनी तेलगोटे ने दी विशेष भेंट
नागपुर WH NEWS : संविधान दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक इंदोरा मैदान में नागपुर महानगरपालिका और नत्थूबा बहुउद्देशीय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 27 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ‘संविधान फेस्टिवल’ उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव के माध्यम से भारतीय संविधान के मूलभूत सिद्धांतों समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला।


इस भव्य आयोजन का उद्घाटन भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई के हस्ते किया गया। इस अवसर पर नागपुर की महापौर नीताताई ठाकरे, मनपा क्रीड़ा सभापति दर्शनीताई धवड, समाज कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुकेशिनी तेलगोटे, पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने, नगरसेवक विवेक निकोसे, शिक्षणमहर्षि रमेश फुले, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, पूर्व नगरसेवक नागेश सहारे, समाजसेवी रविभाऊ शेंडे,नितीन गजभिये, छोटुभाऊ खांडेकर, रंगारी साहेब,अनिकेत कुत्तरमारे, विनोद थूल, रोहित यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बुद्ध-भीम गीतों से गूंजा संविधान का संदेश..प्रकाशनाथ पाटणकर सन्मानीत!
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध प्रबोधनकार प्रकाशनाथ पाटणकर, विकास राजा और शिलवंत सोनटक्के के बुद्ध-भीम गीतों के कार्यक्रम रहे। इन कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली गायकी के माध्यम से भगवान गौतम बुद्ध और महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों का प्रचार-प्रसार किया। गीतों के माध्यम से सामाजिक समानता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया गया। दर्शकों ने भी इन कार्यक्रमों को भरपूर प्रतिसाद दिया।प्रकाशनाथ पाटणकर कॊ सन्मानीत किया गया.

विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान
संविधान फेस्टिवल के दौरान सामाजिक, पत्रकारिता और राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मान्यवरों को संविधान की प्रस्तावना की प्रतिकृति और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से समाज के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों के योगदान को सम्मान दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन का आधार है। नई पीढ़ी तक संविधान के विचार पहुंचाना और समाज में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता निर्माण करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।

WH NEWS ने तीनों दिन किया लाइव प्रसारण!
इस तीन दिवसीय संविधान फेस्टिवल की खास बात यह रही कि WH NEWS ने तीनों दिनों तक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया। इसके माध्यम से इंदोरा मैदान में आयोजित संविधान फेस्टिवल को लाखों दर्शकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। देश-विदेश के दर्शकों ने भी डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम का आनंद लिया।

आयोजकों और सहयोगियों ने की विशेष मेहनत!
इस सफल आयोजन के लिए नत्थूबा बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष सुमधू गेडाम, अनिकेत मेश्राम, पत्रकार विजय खवसे, ओमकार अंबादे, अधिकांश हिरेखण, नन्हा सवाईथूल, नेहाल पाटील, मयूर लाडे, सिद्धार्थ गेडाम, निशाद इंदुरकर, प्रवेश वासनिक, अखिलेश डोंगरे सहित अन्य सहयोगियों ने विशेष परिश्रम किया।


कुल मिलाकर, ऐतिहासिक इंदोरा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संविधान फेस्टिवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रबोधनपर गीतों, मान्यवरों के सम्मान और संविधान जागरूकता का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। आयोजकों और सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से यह महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में स्पर्श दिव्यांग म्यूझिकल ग्रुप के राहुल मोरे ने गीत प्रस्तुत कर श्रोताओ कॊ मंत्रमुग्ध किया!

News By

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए