डिजिटल मीडिया संपादक पत्रकार संघटना के पत्रकार नरेंद्र वैरागड़े बने राज्य उपाध्यक्ष
नागपुर WH NEWS : मीडिया जगत के लिए गौरवपूर्ण समाचार है कि वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र वैरागड़े को अखिल भारतीय डिजिटल मीडिया संपादक पत्रकार संघटना में राज्य उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह संगठन डिजिटल मीडिया संपादक पत्रकार संघटना महाराष्ट्र के नाम से कार्यरत था। उस समय नरेंद्र वैरागड़े ने विदर्भ कार्याध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। संगठन के विस्तार के साथ अब यह राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है और डिजिटल पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा तथा संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह नियुक्ति संगठन के
संस्थापक अध्यक्ष श्री राजा माने,महासचिव विकास भोसले,
तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सतीश सावंत
द्वारा की गई है।
वैरागडे का 35 वर्षों का अनुभव
नरेंद्र वैरागड़े पिछले 35 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्तमान में वे “वृत्तनामा न्यूज 24” डिजिटल चैनल के संपादक हैं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
उनकी नियुक्ति से संगठन को अनुभव, नेतृत्व और जमीनी पत्रकारिता का सशक्त मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मीडिया जगत के अनेक साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे डिजिटल पत्रकारों की आवाज को और मजबूती प्रदान करेंगे।



