वेल्ट्रीट अस्पताल के संचालक डॉक्टर राहुल ठवरे पर मामला दर्ज – बिल्डिंग मालक को अपने ही बिल्डिंग में जाने से रोका,जान से मारने धमकी..!

वेल्ट्रीट अस्पताल के संचालक डॉक्टर राहुल ठवरे पर मामला दर्ज
– बिल्डिंग मालक को अपने ही बिल्डिंग में जाने से रोका,जान से मारने धमकी..!
नागपुर WH न्यूज़ – वाड़ी में अपने ही ऑफिस में जाने से किराएदार डॉ. राहुल ठवरे ने रोकने से बिल्डिंग मालक ने डॉक्टर के खिलाफ वाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया।

गौरतलब है कि वाड़ी का वेल्ट्रीट अस्पताल हमेशा विवाद में रहा है।सिविल सर्जन ने अस्पताल की अनुमति रद्द की है।अस्पताल बन्द बताया जा रहा है लेकिन अंदर से आज भी शुरू होने की जानकारी सूत्र ने दी।

बुधवार को बिल्डिंग मालक विशाल खेमचंदानी अपने ही बिल्डिंग में जा रहे थे तब डॉ. राहुल ठवरे ने उन्हें जाने से रोका।बिल्डिंग 5 साल के लिए किराए पर ठवरे को दी थी। विवादों में फंसे अस्पताल को आखिर बन्द करना पड़ा लेकिन ठवरे ने बिल्डिंग का कब्जा छोड़ा नही।किराया का जो करारनामा हो गया था वह ख़त्म हुआ वही करीब 2 करोड़ रुपए किराए के नही देने की जानकारी विशाल खेमचंदानी ने दी।

वाड़ी पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल खेमचन्दानी की मौजा वाड़ी खसरा क्रमांक 25/26 पुराना 228 चतर्भुज लेआउट वाड़ी प्लाट न 6 तल माला 2015 में वेल्ट्रीट अस्पताल के संचालक डॉ. राहुल ठवरे को 5 साल के लिए किराए पर दिया था।जिसका करारनामा 2020 में ही खत्म हो गया।

वेल्ट्रीट अस्पताल नप के फर्जी अनुमती चल रहा था।अस्पताल को आग लगने से सुर्खियों में आया।सीएस ने अस्पताल की अनुमती रद्द की। अस्पताल में पेशंट भर्ती करना बंद है।बिल्डिंग पर किया कब्जा छोड़ा नही।
गुरुवार को विशाल खेमचंदानी के कर्मचारी अपने खुद के ऑफिस में जाने लगे तो ठवरे ने रोका।कर्मचारियों ने विशाल को फोन कर जानकारी दी।विशाल भी पहुंचे ठवरे ने विशाल को गाली गौलोच कर जान से मारने की धमकी दी।विशाल ने 100 नंबर पर कॉल किया लेकिन लगा नही तो पीआई प्रदीप रायननवार को घटना की सूचना दी।विशाल थाने पहुंचे व थाने से पुलिस को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे।पुलिस ने मामले की सत्यता को देखते हुए आरोपी डॉ. राहुल ठवरे पर धारा 342,291 व 506 के तहत मामला दर्ज किया।आगे की कार्रवाई वाड़ी पुलिस कर रही है।

गुरुवार को मामला होने के बाद शुक्रवार को भी विशाल खेमचन्दानी के लोगो को रोकने की जानकारी विशाल खेमचंदानी ने दी।
इस मामले को लेकर विशाल खेमचंदानी ने पुलिस आयुक्त को भी शिकायत की है।स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बाद भी सिविल सर्जन को भी अस्पताल बन्द क्यो नही किया इसका जवाब पूछेंगे।विशाल को दी गई धमकी को पुलिस ने गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।ठवरे के तार असामाजिक तत्व से जुड़े होने की जानकारी सूत्र ने दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts