कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों को टारगेट मिलेगा

0
4
State officials of Congress will get targets

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में एकजुटता पर जोर
नागपुर.
स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी के तहत, कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों को अब जिला स्तर पर संगठन कार्य का टारगेट मिलेगा। पुणे के खड़कवासला में शुरू हुए कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों को विविध विषयों पर कार्य नियोजन का निर्देश मिला है। प्रशिक्षण शिविर का संचालन प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे और विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी ने किया। नागपुर से सहभागी पदाधिकारियों में राजेंद्र मुलक, अतुल कोटेचा, उमाकांत अग्निहोत्री, किशोर कन्हेरे, विशाल मुत्तेमवार, प्रसन्ना तिडके, संजय दुबे, केतन ठाकरे, शकूर नागानी शामिल थे।

हर विषयों की जानकारी दी गई
शिविर में पदाधिकारियों को अपने गृह जिले में चुनाव कार्य में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। उन्हें यह भी कहा गया है कि चुनाव के समय टीका-टिप्पणी से बचने के साथ ही अधिकार की बात पर अधिक ध्यान देना होगा। प्रशिक्षण शिविर में ओबीसी, जातीय गणना, सामाजिक क्रांति का इतिहास, प्रशासकीय कामकाज और कार्यकर्ता का अधिकार सहित विविध विषयों पर बारीकी से जानकारी दी गई।

कई मामलों में सचेत रहने के निर्देश
शिविर में शामिल एक पदाधिकारी के अनुसार, जानकारों से जो टिप्स मिले, उनमें यही कहा गया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कई मामलों में सचेत रहना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार गैर-राजनीतिक लोगों के नाम पर विविध निराधार जानकारियां साझा की जाती हैं, जो वास्तव में राजनीतिक ही होती हैं। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग के तंत्र को समझना होगा। यह भी कहा गया कि केवल प्रदर्शन करने और बयानबाजी तक सीमित रहने का लाभ नहीं मिल पाता है। विरोधियों की रणनीति का जवाब तथ्यों और सूझबूझ के साथ देने की तैयारी रहनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here