पत्रकार विजय खवसे प्रकरण..!
NCSC का नागपुर पुलिस को दूसरा रिमाइंडर, 15 दिन में रिपोर्ट देने का आदेश,कार्रवाई नहीं हुई तो सख्ती तय!
नागपुर,WH NEWS 23 अप्रैल 2026:
(NCSC) राष्ट्रीय अनुसूचित जाती आयोग दिल्ली ने नागपुर पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल को एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए दूसरा रिमाइंडर नोटिस गुरुवार को जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पहले भेजे गए पत्र और उसके बाद दिए गए रिमाइंडर के बावजूद अब तक मांगी गई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, जो गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।
आयोग द्वारा जारी पत्र (दिनांक 23/04/2026) के अनुसार, यह मामला “APCR – Inaction by Police” से जुड़ा है। इससे पहले आयोग ने 4 मार्च 2026 को पहला पत्र और 6 अप्रैल 2026 को पहला रिमाइंडर भेजा था, लेकिन नागपुर पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।

यह दुसरी रिमायंडर नोटीस..!
नोटिस में नागपुर के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि वे इस मामले की तुरंत जांच कर 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करें। लेकिन अभितक कोई जवाब नहीं देने से अब आयुक्त पर ही सवाल खडे हो रहें हैं.आयोग ने यह भी संकेत दिया है कि तय समयसीमा के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर मामले में सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

यह पहली रीमायंडर नोटीस!
सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आयोग पहले से ही गंभीर है और अब यह मामला उच्च स्तर पर पहुंच सकता है। जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों को तलब करने या विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की जा सकती है।
यह पहले दी गई नोटीस!
इस मामले की जानकारी विजय सीताराम खवसे (पत्रकार, नागपुर) को भी भेजी गई है, जिन्होंने इस प्रकरण को आयोग के समक्ष उठाया था। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नागपुर पुलिस इस बार निर्धारित समय में जवाब देती है या फिर आयोग की सख्ती का सामना करना पड़ता है।आखिर आयोग को आयुक्त जवाब क्यों नहीं भेज रहें? यह सवाल उठ रहा हैं. इस मामले की चर्चा नागपूर मीडिया और पुलीस विभाग में जोरो पर चल रही हैं.
