9.8 C
London
Wednesday, February 11, 2026

इजरायल के हर स्कूल में जिस्मफरोशी, कम से कम 5 लड़कियां के धंधे में

हमास और हूती हमले के बीच उभरा बड़ा खतरा
यरुशलम.
इजरायल इस समय चौतरफा खतरों से लड़ रहा है। अब इजरायल के अंदर भी एक खतरा बढ़ रहा है, जो इस यहूदी देश की लड़कियों को अपना शिकार बना रहा है। हजारों किशोर इजरायली लड़कियां वेश्यावृत्ति के दुष्चक्र में फंस चुकी हैं, जहां से उनके लिए निकलना मुश्किल हो गया है।

किशोरावस्था में बन रहीं शिकार
एक 25 वर्षीय युवती ने बताया कि सेक्स वर्कर के रूप में उसका रास्ता बहुत पहले ही शुरू हो गया था, जब वह किशोरावस्था में थी। युवती ने बताया कि वह खुद को अदृश्य महसूस करती थी। ‘मुझे लगा कि नियंत्रण का एक स्रोत मिल गया है- मेरा शरीर’। उसने कहा कि यह ऐसा नहीं था कि वेश्यावृ्त्ति से पैसे कमाने हैं। यह कुछ इस तरह था। हम साथ में ड्रग्स लेते हैं और फिर मेरे पास सोने के लिए जगह होगी।

बचाने के लिए आश्रय स्थल
एक अन्य युवती ने बताया कि एक ग्राहक के साथ हिंसक मुठभेड़ के बाद पहली बार उसके मन में इसे छोड़ने का ख्याल आया। उसने कहा, अंत तभी आया जब मुझे मौत का अहसास हुआ। आज उसकी कहानी को सफलता के रूप में दिखाया जाता है। इन लड़कियों बचाने के लिए आश्रय स्थलों का निर्माण किया गया है। अल्मा उनमें से एक है, जिसे कल्याण मंत्रालय वित्त पोषित करता है।

बेहद कम उम्र में शुरू होता है शोषण
रिपोर्ट के अनुसार, कई नाबालिग लड़कियां बेहद कम उम्र में वेश्यावृत्ति में प्रवेश करती हैं। इनमें कुछ की उम्र तो 13 साल तक ही होती है। वर्षों की जागरूकता के बावजूद इस घटना का सही दायरा काफी हद तक अनिर्दिष्ट है। इजरायली कल्याण मंत्रालय ने 2016 में किए गए अंतिम आधिकारिक सर्वेक्षण में वेश्यावृत्ति में शामिल 1300 नाबालिगों की पहचान की गई थी। लेकिन तस्करी विरोधी टास्क फोर्स ने नए अनुमान जारी किए, जो इस संख्या को 3000 के करीब बताते हैं।

हर स्कूल में 5 लड़कियां शिकार
कल्याण मंत्रालय में वेश्यावृत्ति और तस्करी पीड़ितों के लिए सेवाओं की प्रमुख अमीर बार-ऑन ने कहा, ‘इजरायल के हर स्कूल में कम से कम पांच लड़कियां और दो लड़के जोखिम में हैं।’ टास्क फोर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि वेश्यावृत्ति में शामिल कई वयस्क महिलाएं नाबालिग होने पर इसमें फंस गई थीं। एक पीड़िता ने कहा, यह कोई पेशा या एक बार का काम नहीं है। यह ऐसा अनुभव है, जो किसी के मानसिक, शारीरिक और मेंटल हेल्थ को गहराई से प्रभावित करता है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img