पत्रकार विजय खवसे की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नोटिस, नागपुर पुलिस आयुक्त से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Follow Us on :

पत्रकार विजय खवसे की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नोटिस, नागपुर पुलिस आयुक्त से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

नागपुर, WH NEWS 1 अक्टूबर 2026:
पत्रकार एवं WH NEWS के संपादक विजय सीताराम खवसे द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को दी गई शिकायत पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए नागपुर शहर पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है।

आयोग के फाइल क्रमांक APCR/OL/MH/2026/345432 के तहत जारी नोटिस में कहा गया है कि खवसे की 29 सितंबर 2026 की शिकायत/सूचना प्राप्त हुई है और आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत मामले की जांच/पूछताछ करने का निर्णय लिया है।
शिकायत में खवसे ने सीताबर्डी पुलिस थाना, नागपुर के अपराध क्रमांक 0610/2026, दिनांक 23 सितंबर 2026 में उन्हें आरोपी क्रमांक 3 के रूप में शामिल किए जाने पर निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ जांच की मांग की थी। उन्होंने कथित घटना के समय अपनी मौजूदगी से संबंधित यात्रा विवरण, वीडियो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराने का अनुरोध किया है।

आयोग ने नागपुर पुलिस आयुक्त से मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर आयोग को भेजने को कहा है। रिपोर्ट में FIR एवं धाराएं, आरोपियों की जानकारी, गिरफ्तारी की स्थिति तथा चार्जशीट/अंतिम रिपोर्ट सहित अन्य संबंधित विवरण मांगे गए हैं।
नोटिस में यह भी उल्लेख है कि निर्धारित अवधि में जवाब प्राप्त नहीं होने पर आयोग संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत प्राप्त सिविल कोर्ट जैसी शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से अथवा प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी कर सकता है।
अब इस मामले में नागपुर पुलिस की ओर से आयोग को दी जाने वाली रिपोर्ट महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके पहले भी खवसे का मामला आयोग में है! खवसे कानूनी लढाई लढ रहें है.

News By

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए