नागपुर में पत्रकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, विभिन्न विभागों को भेजी गई शिकायत!
– क्राइम रिपोर्टर पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, ED-CBI तक पहुंची शिकायत
-पत्रकार पर वसूली और अवैध संपत्ति के आरोप, जांच की मांग तेज
-मुख्यमंत्री से लेकर ED तक भेजी गई शिकायत, नागपुर पत्रकारिता जगत lमें हडकंप!
नागपूर WH NEWS – नागपुर में एक पत्रकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य और केंद्रीय स्तर के कई विभागों को शिकायत भेजी गई है। यह सनसनी खेज खुलासा टिळक पत्रकार भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में किया गया.जिसके कारन नागपूर पत्रकारिता जगत में हडकंप मचा.

“WE THE PEOPLE” संस्था के ट्रस्टी प्रमोद भगचंदानी द्वारा मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव, महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक, नागपुर पुलिस आयुक्त, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ED) तथा आयकर विभाग सहित अन्य अधिकारियों को यह शिकायत भेजी जाने की जानकारी प्रमोद भागचंदानी ने की ।
शिकायत में लोकमत समाचार से जुड़े क्राइम रिपोर्टर जगदीश जोशी पर विभिन्न गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित पत्रकार ने अपनी घोषित आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। शिकायत में नागपुर में फ्लैट, प्लॉट, बंगला, कृषि भूमि तथा अन्य निवेशों का उल्लेख करते हुए जांच की मांग की गई है। साथ ही पत्रकार परिषद में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ व्यापारिक संगठनों और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों से मासिक वसूली की जाती रही है।

शिकायत पत्र में यह भी दावा किया गया है कि पत्रकार जगदीश जोशी के कुछ पुलिसकर्मियों से करीबी संबंध हैं और उनके माध्यम से गोपनीय सूचनाएं प्राप्त की जाती हैं। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में किसी जांच एजेंसी की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है।

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति पर लगाए गए आरोप तब तक सिद्ध नहीं माने जाते जब तक सक्षम जांच एजेंसी जांच पूरी कर प्रमाण प्रस्तुत न करे। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार होता है।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित विभाग इस शिकायत पर प्रारंभिक जांच शुरू करते हैं या नहीं। फिलहाल इस मामले में संबंधित पत्रकार अथवा संस्थान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।अब देखना यह की इस मामले पर आला अधिकारी कारवाई करते हैं या मामले को दबाते!
