SC आयोग में उठाया मामला, अब नागपुर पुलिस कर रही जांच!
–विजय खवसे की शिकायत पर पुलिस विभाग में मची हलचल!
-नागपुर पुलिस आर्थिक अपराध शाखा से मिला जांच का नोटिस!
– बढ सकती हैं पुलीस आयुक्त की अडचने !
नागपुर WH NEWS : नागपूर पुलीस आयुक्त रवींद्र सिंघल के आदेश पर तीन थानो में मामला दर्ज करने के खिलाफ पत्रकार विजय खवसे द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, नई दिल्ली में की गई शिकायत के बाद अब मामले की आधिकारिक जांच शुरू हो गई है। इस संबंध में नागपुर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने विजय खवसे को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उप आयुक्त दीपक अग्रवाल कार्यालय द्वारा जारी सूचना पत्र के अनुसार, आयोग को भेजी गई शिकायत में नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंघल, जरीपटका पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अनिल ताकसांडे, कपिलनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सतीश आडे तथा अब्दुल रिजवान भुरे खान के नामों का उल्लेख किया गया है।

पत्रकार विजय खवसे ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, मानवधिकार आयोग, मुख्यमंत्री, पुलीस महासंचालक, प्रेस कौन्सिल ऑफ इंडिया में शिकायत दर्ज कराई थी। अब राष्ट्रीय अनुसूचित जाती आयोग ने शिकायत के आधार पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और उनका विस्तृत बयान दर्ज करने खवसे को 08 मई 2026 को सुबह 11 बजे आर्थिक अपराध शाखा कार्यालय, पुलिस भवन, नागपुर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सूचना पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मामले की विस्तृत एवं सखोल जांच की जा रही है, जिसके तहत शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया जाना आवश्यक है।

-यह नोटीस भेजा गया बयान के लिए खवसे को
गौरतलब है कि पत्रकार विजय खवसे लगातार सामाजिक और प्रशासनिक तथा अन्याय अत्याचार, भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर खबरें प्रकाशित करते रहे हैं। उनकी ओर अवैध धंदे पर उठाए गए इस मामले के बाद अब जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे शहर में इस प्रकरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में आगे कौन से तथ्य सामने आते हैं और संबंधित अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।
