191 देशों में 1300 जगहों पर योग

Follow Us on :

कश्मीर में चिनाब ब्रिज, आंध्र में शिप पर हुए कार्यक्रम
नई दिल्ली.
दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया गया। इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स के मुताबिक, 191 देशों में 1300 जगहों पर 2 हजार से ज्यादा कार्यक्रम होंगे। इस बार की योग की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। योग दिवस पर देश की तमाम चर्चित जगहों जैसे जम्मू में चिनाब ब्रिज और श्रीनगर में लालचौक पर भी लोगों ने एकसाथ योग किया। पूरे देश में 1 लाख से ज्यादा जगहों पर हुए कार्यक्रमों को सामूहिक रूप से ‘योग संगम’ नाम दिया गया है। इसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

इन स्थानों पर अभूतपूर्व जोश

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में योग किया।

-विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक सुबह योग सत्र में शामिल हुए।

-मुंबई में महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने ताज होटल के पास योगाभ्यास किया।

-आईटीपीबी की 24 बटालियन के जवानों ने लेह में पैंगोंग त्सो झील के तट पर 14 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर योग किया।

-जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब पुल के पास योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

-श्रीनगर में डल झील के किनारे योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

-केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लेह पैलेस में योग किया।

-दिल्ली में यमुना के बीच बच्चों ने योग प्रदर्शन किया।

-राजस्थान में रेगिस्तान के बीच योग कार्यक्रम आयोजित हुआ।

-बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के अटारी बॉर्डर पर योगाभ्यास किया।

-योगगुरु बाबा रामदेव ने कुरुक्षेत्र में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

-ऋषिकेश में गंगा के तट पर परमार्थ निकेतन आश्रम में आध्यात्मिक गुरु चिन्मयानंद ने योग किया।

-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उधमपुर में सेना के जवानों के साथ योग किया।

-चेन्नई में आईएनएस अड्यार नेवल स्टेशन पर योग कार्यक्रम आयोजित हुआ।

-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया।

-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में योग किया।

विदेश में योग दिवस…
-जापान में भारतीय दूतावास के सहयोग से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

-लंदन में भारतीय हाई कमीशन ने योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया।

-बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क के योग कार्यक्रम में भाग लिया।
 

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए