भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पकड़ाया आरोपी

Follow Us on :

अपराध दर्ज होने के बाद से गायब था
जबलपुर.
धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में नामजद किए गए जॉय स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है। सूचना मिलते ही जबलपुर के विजयनगर थाने का बल ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए रवाना हो गया। मेबन पर मंगलवार को अपराध दर्ज हुआ था, तभी से वह गायब था। पुलिस ने एयरपोर्ट के सुरक्षा बल को सूचना भेजी थी।

 

ट्रांजिट रिमांड पर जबलपुर लाएगी पुलिस
मामला सोशल मीडिया अकाउंट पर विवादित धार्मिक स्टेट्स लगाने से जुड़ा हुआ है। मेबन पर आरोप है कि उसने भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए स्टेट्स लगाया था। इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने जॉय स्कूल का घेराव कर तोड़-फोड़ की थी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के दुर्गावाहिनी की संयोजक नेहा प्यासी ने विजयनगर में मेबन के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया था। तभी मेबन शहर छोड़ गया था। वहीं, स्कूल में तोड़ फोड़ को लेकर काउंटर एफआइआर भी दर्ज की गई है।

 

कोच्चि एयरपोर्ट में हिरासत में लिया गया
बताया गया है कि विजयनगर पुलिस को मेबन के केरल भागने की जानकारी मिली थी। उसे आशंका थी कि वह देश छोड़ सकता है, इसलिए कोच्चि एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे सीआइएसएफ को एफआइआर की कॉपी व अन्य विवरण साझा किया था। इसी आधार पर कोच्चि एयरपोर्ट में उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए