वाड़ी समस्याओं को लेकर मनसे का मुख्यधिकारी को ज्ञापन
वाड़ी,नागपुर – वाड़ी समस्या को लेकर शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुख्यधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मंगलधाम सोसाइटी वार्ड नंबर 2 स्थित मैदान के हालात खराब हुए है।मैदान का सौंदर्यीकरण के संबंध में नप मुख्यधिकारी डॉ. विजय देशमुख़ से चर्चा की।बताया गया कि विकास कार्य रुके हुए है।
शिवाजीनगर में सीवरेज सिस्टम हेतु नालियों के निर्माण,वाडी क्षेत्र के सभी रेस्टोरेंट, बार एवं होटलों के सामने पार्किंग नहीं, वार्ड क्रमांक 2 में सड़कों की हालत खराब है,शिवाजी नगर, कंट्रोल वाडी, वार्ड नंबर 3 में अनाधिकृत निर्माण एवं नालियों की सफाई करना, गली नंबर 1 सड़क के दोनों ओर गट्टू का निर्माण करने की मांग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना वाडी विभाग ने समस्या हल करने की मांग की।
मनसे जिल्हाध्यक्ष आदित्य दुरुगकर के आदेश पर तालुका अध्यक्ष दिपक ठाकरे,तालुका संघटक महेश शाहू,तालुका उपाध्यक्ष राकेश चौधरी,धनराज गिरीपुंजे,नितीन पिटोरे,मुकेश मुंडेले,आकाश बाबर,अजिंक्य वाघमारे,प्रीतम कांपल्लिवार, सोमेश येडे,भोला सोनटक्के, गौरीशंकर मेश्राम,दिलीप गोंडेकर, सतीश चौधरी,आदित्य राऊत, पुष्पकांत मेश्राम,त्याचप्रमाणे महिला सेनेच्या अर्चना संजय ठाकरे,शशिकला सुनील बोंदरे,चंदा प्रकाश गोंडाने, उमा ताई वानखेडे,आरती श्याम तराळे,
आशा अशोक कटरे,अर्चना दीपक हेडाऊ उपस्थित थे।
