‘आप’ को बड़ा झटका, दरक गया किला

Follow Us on :

15 पार्षदों ने थर्ड फ्रंट बनाने का किया ऐलान, पार्टी का नाम भी हो गया फाइनल
नई दिल्ली.
आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के पार्षद हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में करीब 15 पार्षदों की शनिवार को बैठक हुई और इसमें कई फैसले लिए गए। सभी 15 पार्षदों ने थर्ड फ्रंट बनाने का ऐलान किया है। नय गुट का नाम ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ रहने की संभावना है, जिसका नेतृत्व मुकेश गोयल को देने का फैसला लिया गया है। आप के पास अभी 113 सदस्य हैं। हालांकि, इसमें से अब 15 कब हो गए हैं। भाजपा के पास 117 सदस्य हैं। वहीं, कांग्रेस के पास 8 पार्षद हैं।

प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा
थर्ड फ्रंट बनाने वालों में दिनेश भारद्वाज, सुमन अनिल राणा, मुकेश गोयल, हेमचंद्र गोयल आदि शामिल हैं। मुकेश गोयल ने कहा कि करीब 15 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर नई पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया है। सत्ता में होने के बावजूद हम दिल्ली की जनता की सेवा के लिए काम नहीं कर सके। अंदरूनी कलह के कारण हम काम नहीं कर सके।

विकास के नाम पर दो फाड़
आप से इस्तीफ़ा देने पर पार्टी पार्षद हिमानी जैन ने कहा कि हमने नई पार्टी बनाई है, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी। हमने आप से इस्तीफ़ा दे दिया है। पिछले 2.5 साल में निगम में कोई काम नहीं हुआ जो होना चाहिए था। हम सत्ता में थे, फिर भी हमने कुछ नहीं किया… हमने नई पार्टी बनाई है, क्योंकि हमारी विचारधारा दिल्ली के विकास के लिए काम करना है। हम उस पार्टी का समर्थन करेंगे जो दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी। अब तक 15 पार्षद इस्तीफ़ा दे चुके हैं और भी शामिल हो सकते हैं।

नाजुक क्षण है यह
आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी स्थायी समिति में दो रिक्त पदों को भरने के लिए 22 मई को चुनाव कराएगा, साथ ही विभिन्न वार्ड समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के लिए भी चुनाव कराएगा। एक नोटिस में यह जानकारी दी गई। विधायक चुने जाने के बाद दो पार्षदों के इस्तीफे के कारण एमसीडी को स्थायी समिति में रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव कराने पड़ रहे हैं। ये पार्षद पहले क्रमशः दक्षिण जोन और सिटी-एसपी जोन वार्ड समितियों से स्थायी समिति के लिए चुने गए थे।

स्थायी समिति चुनाव बना फांस
चुनाव 22 मई को होगा और गुप्त मतदान के माध्यम से प्रतिनिधि चुने जाएंगे। इसी दिन विभिन्न वार्ड समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए भी चुनाव होंगे। इनमें नजफगढ़, रोहिणी, करोल बाग, मध्य, नरेला, दक्षिण और सिटी-एसपी जैसे जोन की समितियां शामिल हैं। अप्रैल में भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए महापौर चुने गए थे। इसके साथ ही भाजपा दो साल बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सत्ता में लौट आयी। इकबाल ने कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को हराया। आम आदमी पार्टी (आप) ने महापौर चुनाव का बहिष्कार किया। महापौर के परिणाम घोषित होने के साथ ही उप महापौर पद के लिए दूसरे चरण का मतदान होने की उम्मीद थी।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए