आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं देने वाला पकड़ाया

Follow Us on :

पूछताछ में हुए चौंकाने वाले कई खुलासे
जयपुर.
राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने के मामले में एक जासूस को पकड़ा है। पकड़ा गया जासूस जैसलमेर के मोहनगढ़ का निवासी है। पाक जासूस का नाम पठान खान है। राजस्थान इंटेलिजेंस के अनुसार आरोपी पठान खान से जयपुर में विभिन्न सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारी पूछताछ करने में जुटे हैं।

2013 में पाकिस्तान गया था
बता दें कि राजस्थान इंटेलिजेंस के अनुसार जैसलमेर में अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां लगातार सेना का आवागमन होता है। सैन्य अभ्यास भी होते रहते हैं। आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2013 में पाकिस्तान गया था। वहां पर पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के संपर्क में आया। धन का प्रलोभन दिए जाने पर उसने जासूसी की ट्रेनिंग ली थी। इसके बदले उसको मोटी रकम दी गई थी। ट्रेनिंग के बाद जब वह भारत लौटा तो अपने मोबाइल फोन से जैसलमेर में होने वाले सैन्य अभ्यास और मूवमेंट की जानकारियां आईएसआई को भेजता था।

लगातार उपलब्ध करवा रहा था सूचनाएं
इंटेलिजेंस एजेंसियों ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी पाकिस्तान जाकर आइएसआइ खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से मिलता रहा और धन के प्रलोभन में पाक हैण्डलर से मुलाकात के दौरान जैसलमेर में अति संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की सूचनाएं दी। वह लगातार भारतीय सेना व सामरिक क्षेत्र की सूचनाएं उपलब्ध करवा रहा था।

आईएसआई अफसरों को दी भारतीय सिम
आरोपी जासूस पठान खान ने पाक खुफिया अधिकारियों को जासूसी के लिए भारतीय सिम भी उपलब्ध करवाई। इसकी एवज में पठान खान को आईएसआई विभिन्न माध्यमों से धन उपलब्ध करवा रही थी। भारतीय सिम के माध्यम से पाकिस्तानी अफसर भारतीय सैनिकों को महिला अधिकारियों के जरिए हनीट्रैप में फंसाते थे।

ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी जासूस पठान खान को गिरफ्तार करने के बाद जैसलमेर से जयपुर ले जाया गया। जहां उसके मोबाइल और अन्य उपकरण आदि की जांच की गई। पठान खान पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए