बालमुकुंदाचार्य ने मस्जिद की सीढ़ियों पर लातें मारी

Follow Us on :

भड़के विधायक रफीक खान, पीएम मोदी से की शिकायत
जयपुर.
जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार मध्यरात्रि को माहौल तनावपूर्ण हो गया। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान स्थानीय बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंदाचार्य ने मस्जिद की सीढ़ियों पर पोस्टर चस्पा किए, जिससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया।

एफआईआर दर्ज
इस घटना के बाद भारी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भारी बल तैनात किया और मामले को शांत किया। शिकायत के आधार पर विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। देर रात प्रदर्शनकारियों ने विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि शनिवार तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे जामा मस्जिद के बाहर ही दोपहर की नमाज अदा करेंगे। हालांकि, पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रफीक खान ने पीएम मोदी से की ये मांग
आदर्श नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रफीक खान ने कहा कि जयपुर हमेशा से अपनायत का शहर रहा है, अफ़सोस कि आज कुछ लोग इसे बिगाड़ने पर तुले हैं। कल जामा मस्जिद, जौहरी बाज़ार की सीढ़ियों पर चढ़कर मुस्लिम समाज को उकसाने-चिढ़ाने एवं धार्मिक भावनाएं भड़काने का जो कुत्सित प्रयास विधायक बालमुकुंदाचार्य ने किया है, वह घोर आपत्तिजनक है, इसकी जितनी निन्दा की जाए कम है।

यह स्थिति नजर आई
पहलगाम के कायरना आतंकी हमले के कारण पूरा देश दुःखी है, आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट है। मगर कुछ लोग सिर्फ़ हिन्दू-मुसलमान करके देश को अंदर से कमज़ोर करने में लगे हैं। ऐसे लोगों को बता दूं कि परसों ही कश्मीर में आतंकवादियों से एनकाउंटर में सेना के हवलदार “झंटू अली शेख़” शहीद हुए हैं। देश की सुरक्षा में, देश की मजबूती में सभी का खून मिला है, इस खून में भेदभाव करना बंद कीजिए। पूरा जयपुर शहर गवाह है कि कल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने भीड़ के साथ जामा मस्जिद के सामने आकर नारे लगाए, उसके बाद मस्जिद की सीढ़ियों पर चढ़कर वहां पोस्टर लगाए, और मस्जिद की सीढ़ियों पर लातें मारी! ये बेहद अशोभनीय और आपराधिक है। विधायक बनने के बाद शपथ ली जाती है कि किसी वर्ग या समुदाय से भेदभाव नहीं करूंगा, यह उसका भी उल्लंघन है।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए