नागपुर में बढ़ते अपराध पर भीम सेना का मुख्यमंत्री को पत्र, कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति की मांग
नागपुर | WH NEWS
नागपुर शहर में बढ़ते अपराध, नशाखोरी, भूमाफियाओं और संगठित गुंडागर्दी को लेकर भीम सेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis को एक निवेदन सौंपा है। संगठन ने शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पूर्व में कार्यरत कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति की मांग की है।पोलीस आयुक्त रवींद्र सिंघल को हटाने की मांग अब उठ रही हैं. सिंघल के कार्यकाल में नागपूर का नाम बदनाम हुआ हैं और हत्या के मामले में देश में नंबर दो पर आया हैं.

भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीधर सालवे द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि नागपुर शहर में हत्या, गोलीबारी, महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार, जबरन घर खाली करवाने, भूमाफियाओं की धमकियां, हुक्का पार्लर तथा खुलेआम नशे का व्यापार जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे आम नागरिक भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि अपराधियों में कानून और पुलिस प्रशासन का डर कम होता जा रहा है, जिसके कारण शहर की कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। भीम सेना ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
संगठन ने विशेष रूप से पूर्व पुलिस अधिकारियों अविनाश कुमार, गजानन राजमाने और रंजन कुमार शर्मा जैसे अधिकारियों को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की मांग की है। पत्र में दावा किया गया है कि इन अधिकारियों के कार्यकाल में भूमाफियाओं, नशा तस्करों और संगठित अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ था तथा अपराधियों में कानून का भय दिखाई देता था।
भीम सेना ने कहा कि नागपुर की जनता आज भी इन अधिकारियों के साहसी और निष्पक्ष कार्यों को याद करती है। संगठन का मानना है कि उनकी पुनर्नियुक्ति से शहर में बढ़ते अपराध पर प्रभावी रोक लग सकेगी और “भयमुक्त नागपुर” का सपना साकार हो सकेगा।
अंत में संगठन ने मुख्यमंत्री से जनहित और नागपुर शहर की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
