रतलाम में भिड़े दो पक्ष, भारी तनाव, दुकान जलाई

Follow Us on :

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
रतलाम
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सोमवार की सुबह मामूली बात पर शुरु हुए विवाद ने देखते ही देखते दो पक्षों के बीच तनाव के हालात उतपन्न कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात पर हुए विवाद में एक शख्स के साथ चाकूबाजी की गई, साथ ही दुकान में आग भी लगाई गई है, जिससे हालात बिगड़ गए। हालात बिगड़ने पर दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है।

चाकू से हमला
बता दें कि जिले के बिलपांक थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव कमेड में ये विवाद हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वली मोहम्मद नाम के आरोपी ने धानेरा में रहने वाले लाल सिंह पर चाकू से हमला कर घायल किया है। हालांकि, घायल को तत्काल ही जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। लेकिन, बाद में हालात बिगड़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने एक दुकान को आग के हवाले कर दिया है।

दुकान में लगाई आग
इधर, जानकारी लगते ही बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात काबू करने का प्रयास किया। साथ ही, आला अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया। जानकारी लगते ही एडीशनल एसपी राकेश खाखा, एसडीओपी किशोर पटनवाला, एसपी अमित कुमार सहित कई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

शांति की अपील
एडीशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। वहीं, रतलाम नगर निगम से बुलाई गई दमकल वाहन की सहायता से दुकान में की गई आगजनी पर भी काबू पा लिया गया है। एसडीओपी किशोर पटनवाला के अनुसार, आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, हालात बिगाड़ने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए