नागपुर विधानभन परिषद शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए सभी 27 नामांकन वैध..16 तक नाम वापस ले सकेंगे 30 को होगा मतदान

Follow Us on :

नागपुर विधानभन परिषद शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए सभी 27 नामांकन वैध..16 तक नाम वापस ले सकेंगे 30 को होगा मतदान
नागपुर WH न्यूज़ – नागपुर विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन सीट नागपुर के लिए सभी 27 इच्छुक उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं । 16 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे । 30 जनवरी को मतदान होगा । शुक्रवार को विभागीय आयुक्त कार्यालय में चुनाव अधिकारी व विभागीय आयुक्त डॉ . विजयलक्ष्मी बिदरी , चुनाव निरीक्षक अरुण उल्हाले की उपस्थिति में नामांकन की जांच की गई ।सभी उम्मीदवारोने प्रचार शुरू कर दिया है।

16 जनवरी को कौन कौन पीछे हटते है यह पता चलेगाही।महाविकास आघाडी ने यह सीट उद्धव ठाकरे की शिवसेना को छोड़ी है।वही भाजपा ने निर्दलीय को समर्थन किया है।आप,बसपा,वंचित बहुजन आघाडी,राष्ट्रीय भीमसेना मैदान में है।महाराष्ट्र में 5 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में शिंदे गुट को एक भी सीट नही मिली है।भाजपा की और से शिंदे को यह पहला झटका है आगे और कितने झटके लगेंगे यह बता नही सकते ऐसा महाविकास आघाडी के नेता का कहना है।

देखते है नागपुर से कौन कौन उम्मीदवार है…
भाजपा समर्थित नागो गाणार निर्दलीय , शिवसेना उद्भव बालासाहेब ठाकरे से गंगाधर नाकाडे,
वंचित बहुजन आघाड़ी से दीपराज खोब्रागडे , आम आदमी पार्टी देवेंद्र वानखडे,बहुजन समाज पार्टी से नीमा रंगारी,
राष्ट्रीय भीमसेना के श्रीधर सालवे , विश्व हिंदू जनसत्ता बहुमत पक्ष से नरेश पिल्ले, महाराष्ट्र विकास आघाड़ी पक्ष सतीश जगताप, समाजवादी ( युनाइटेड ) पक्ष , राजेंद्र झाडे अपनी किस्मत आजमा रहे है।

वही सतीश इटकेलवार निर्दलीय , उत्तम प्रकाश शहारे निर्दलीय , नीलकंठ उईके निर्दलीय , राजेंद्र बागडे निर्दलीय , प्रा . सचिन कालबांडे निर्दलीय , प्रवीण गिरडकर निर्दलीय , संजय रंगारी निर्दलीय , अतुल रुईकर निर्दलीय , मुकेश पुडके निर्दलीय , , मृत्युंजय सिंह निर्दलीय , अजय भोयर निर्दलीय , रवींद्रदादा डोंगरदेव निर्दलीय , बाबाराव उरकुडे निर्दलीय , सुषमा भड निर्दलीय , नरेंद्र पिपरे निर्दलीय , विनोद राऊत निर्दलीय , , रामराव चव्हाण निर्दलीय , सुधाकर अडबोले निर्दलीय भी शिक्षको का नेतृत्व करने विधान परिषद में जाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे है।पिछली बार इस सीट पर भाजपा समर्थित नागों गाणार चुनकर आए थे इस बार भी वह मैदान में है।लेकिन इस वक्त कड़ा मुकाबला होंगा क्यो की वंचित बहुजन आघाडी भी मैदान में है।जो वोटिंग, पिछली बार नागों गाणार को मीला था इस बार वोटों में बटवारा होने की संभावना है।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए