जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने किया कंबल का वितरण…! पिता की पुण्यतिथी पर वाड़ी के भगत परिवार का सराहनीय उपक्रम

Follow Us on :

जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने किया कंबल का वितरण…!
पिता की पुण्यतिथी पर वाड़ी के भगत परिवार का सराहनीय उपक्रम
नागपुर 12-12-22  – ठंड बढ़ रही है ऐसे में मुसाफिर लोग ठंड का शिकार होते है। शेकडो लोगो के पास ठंड से बचने के लिए उनके पास ऊनी कपड़े और कंबल नही होने ठंड से मरते हैं। गरीब और लाचार लोग ही ठंड का शिकार होते है।

शहर में शीतलहर है मुसाफिरों को रात बड़ी मुश्किल से निकालनी पड़ती है।गरीबों को ठंड से बचने के लिए वाड़ी के जनार्धन भगत ने पिता उत्तमराव कचरुजी भगत पुण्यतिथि के दिवस पर फिजूल खर्चा न करते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण कर सामाजिक दायित्व निभाया।मिठानिम,यशवंत स्टेडियम धंतोली,शनिमंदिर के साथ सड़को किनारे बसेरा करने वाले ऐसे 50 लोगो को भगत परिवार ने कंबल बांटे।बीते 5 साल से भगत परिवार इस तरह का उपक्रम निरंतर करते आ रहे है।


कंबल लेने वाले गरीबो के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखाइ दी।लोगो ने कहा कि रोज हम ठंड से परेशान थे।अब कम्बल मिलने से ठंड से बचाव होंगा भगवान इनका भला करे।इस अवसर पर जनार्धन भगत ने कहा कि लोग जन्म दीन, मृत्यु दिवस पर लाखो का फिजूल खर्चा करते है।लेकिन मैं इस परंपरा को तोड़ना चाहता हूं।

अपने देश आज भी गरीबी है।अपने माता पिता का जन्मदिन हो मृत्यु दिन उस दिन पर गरीबो को दान कर मनाना चाहिए मैं 5 साल से यह उपक्रम कर पिताजी को श्रद्भजंलि अर्पित करता हुँ।सभी लोगो ने इसी तरह करने का आव्हान भी भगत ने किया।इस मौके पर जनार्धन भगत, देवानंद भगत,अनुराग भगत,तन्वी भगत,रजनी भगत,रजनी बगड़े उपस्थित थे।

 

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए