डिजिटल मीडिया ने की पत्रकार की मदद, निभाया मानवता का धर्म! पत्रकार अतुल शरारा अस्पताल में ले रहें उपचार!

Follow Us on :

डिजिटल मीडिया ने की पत्रकार की मदद, निभाया मानवता का धर्म!
पत्रकार अतुल शरारा अस्पताल में ले रहें उपचार!

नागपुर WH NEWS : हिंगणा स्थित लता मंगेशकर अस्पताल में उपचाराधीन वरिष्ठ पत्रकार अतुल शरारा से डिजिटल मीडिया न्यूज पोर्टल संघ के अध्यक्ष संतोष गायकवाड और सचिव विजय खवसे और पत्रकार ज्योती दिवेदी ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से भी चर्चा कर उपचार पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया, जिस पर डॉक्टरों ने पूरा सहयोग और बेहतर देखभाल का आश्वासन दिया।


अतुल शरारा के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए डिजिटल मीडिया न्यूज पोर्टल संघ की ओर से पत्रकार साथियों से आर्थिक सहायता की अपील की गई। इस अपील पर लगभग 20 पत्रकार साथियों ने अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग कर मानवता का परिचय दिया।
मुलाकात के दौरान अतुल शरारा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कठिन समय में साथियों का यह सहयोग उन्हें नई हिम्मत दे रहा है। हर पत्रकार का अस्पताल पहुंचना संभव नहीं होता, लेकिन संकट की घड़ी में आर्थिक और नैतिक सहयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।महिला पत्रकार ज्योती दिवेदी भेट कर फल फ्रुट देकर अपना कर्तव्य निभाया.

यह किसी पर एहसान नहीं, बल्कि एक साथी पत्रकार के प्रति निभाया गया कर्तव्य है। पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं, इसलिए उनके कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना भी समाज और पत्रकार बिरादरी की जिम्मेदारी है।

इन्होने निभाया मानवता का धर्म.. की आर्थिक मदत!
1. मुरारी अग्रवाल 500/-
2. नरेंद्र पुरी 1000/
3. विजय खवसे 1000/-
4. राजेश नायडू 1000/-
5. अशोक माटे 500/-
6. श्रीकांत सहारे 500/-
7. संतोष गायकवाड (अध्यक्ष )1000/-
8. आशिष सौदागर 500/
9. रुपेश नागदेवे 500/-
10. प्रदीप सूर्यवंशी 2000 /-
11. नेहाल 500/-
12. अमित वांद्रे 1000/-
13. नावेद आझमी 500/-
14. अंजया अनपार्थी 1500/-
15.  स्टार भारत न्यूज 19, 1000/-
16. शहाब खान 500/-
17. गोविंद खरतीया 1000/-
18. भूमी न्यूज रवी भाई 500/-
19. नितीन वासनिक 500/-
20. केवल जीवनतरे वरिष्ठ पत्रकार, सकाळ 500/-
बस ऐसे ही पत्रकार भाइयों के साथ खडे रहकर एक मजबूत साथी बनने आव्हान अध्यक्ष संतोष गायकवाड ने किया.

News By

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए