चुनावी घमासान से पहले मुंबई कांग्रेस में रार

Follow Us on :

वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व पर सवाल, दिल्ली दरबार पहुंची शिकायत
मुंबई.
महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों की सरगर्मी के बीच मुंबई कांग्रेस में आंतरिक संघर्ष तेज होने की खबर सामने आ रही है। खासकर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है।

नसीम खान की अनुपस्थिति ने चौकाया
हाल ही में भायखला में आयोजित कांग्रेस की ‘संविधान जिंदाबाद जनसभा’ में वर्षा गायकवाड़ और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कार्यकर्ताओं को आगामी बीएमसी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस सभा में कांग्रेस विधायक अमीन पटेल और असलम शेख जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भाई जगताप और वरिष्ठ नेता नसीम खान की अनुपस्थिति ने सबको चौंका दिया।

तेज हो सकता है विरोध
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसीम खान और भाई जगताप दोनों ही वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व से नाराज हैं और उन्होंने दिल्ली हाईकमान का रुख किया है। बताया जा रहा है कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने पहुंचे हैं, और अंदरखाने यह भी खबर है कि वे मुंबई कांग्रेस में खुद को नजरअंदाज किए जाने की शिकायत भी करने वाले हैं। इस घटनाक्रम से संकेत मिल रहे हैं कि आगामी दिनों में मुंबई कांग्रेस में वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ आंतरिक विरोध और गुटबाजी तेज हो सकती है। हालांकि, इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से अभी तक औपचारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनावी मौसम में जब पार्टी को एकजुटता की जरूरत है, तब ऐसी अंदरूनी कलह पार्टी की रणनीतियों को झटका दे सकती है। अब देखना होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस आंतरिक कलह को किस तरह संभालता है और पार्टी पर इसके क्या परिणाम होते हैं।

बीएमसी चुनाव अब बेहद करीब
गौरतलब है कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव की घोषणा चंद महीनों में हो सकती है, और महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों, 248 नगर परिषदों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के चुनाव इस वर्ष के अंत में या अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले हैं। ये चुनाव 2029 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सबसे अहम चुनाव हैं।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए