शादी का वादा कर बनाता रहा संबंध

Follow Us on :

रबड़ी में मिलाकर खिला दी गर्भपात की गोली, फिर शादी से इनकार
पुणे.
पुणे जिले के हिंजवड़ी क्षेत्र से एक धोखाधड़ी और यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियर युवक ने अपनी प्रेमिका का धोखे से गर्भपात कर दिया। उसने रबड़ी में गर्भपात की गोलियां मिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर हिंजवड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़िता पेशे से इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर है। उसने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी आरोपी आदर्श वाल्मीक मेश्राम से कॉलेज के दिनों से जान-पहचान थी। दोनों का प्रेम संबंध 2018 से चल रहा था। आदर्श पुणे की एक निजी आईटी कंपनी में इंजीनियर है।

शादी करने से किया इनकार
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी आदर्श ने कई बार शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि जब भी शादी की बात आती, वह टाल-मटोल करता रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 2024 में एक होटल में आदर्श ने उसका यौन शोषण किया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। 23 जून 2025 को आदर्श के जन्मदिन पर पीड़िता यवतमाल से पुणे आई थी। इस दौरान आदर्श के मोबाइल में अन्य लड़कियों से रिश्तों के सबूत मिले, जिससे उसे ठगा हुआ महसूस हुआ। वह पहले ही गर्भवती हो चुकी थी, लेकिन जब उसने शादी की बात की तो आदर्श ने साफ इनकार कर दिया।

रबड़ी में मिलाकर दी गर्भपात की दवा
पीड़िता का दावा है कि 3 जुलाई को आदर्श ने रबड़ी में गर्भपात की दवा मिलाकर उसे खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद पीड़िता ने इलाज कराया और फिर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का यह भी कहना है कि आदर्श अन्य कई लड़कियों से भी संबंध में था। उसकी एक पूर्व प्रेमिका ने भी बताया कि उसके साथ भी शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया था।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए