9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026

अब एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग

फुकेट द्वीप से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट
फुकेट.
थाईलैंड के फुकेट द्वीप से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद आनन फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षापूर्ण तरीके से फ्लाइट एआई-379 लैंड हो गई है। विमान में 156 यात्री सवार थे।

अंडमान सागर का चक्कर लगाकर लौट आया
फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटराडार 24 के अनुसार, विमान ने शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे (0230 जीएमटी) दिल्ली के लिए फुकेट हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर एक बड़ा चक्कर लगाकर वापस फुकेट आ पहुंचा। इससे पहले लंदन जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड कराया गया था। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में स्थिति और उसके एअरस्पेस बंद होने के कारण कई विमानों का मार्ग या तो परिवर्तित किया जा रहा है या फिर विमानों को वापस मूल स्थान पर लैंड कराया जा रहा है।

विमान हादसे में 265 लोगों की मौत
बता दें कि कल ही गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे की शिकार हो गई। टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही विमान बी जे अस्पाताल के हॉस्टल से जाकर टकरा गई। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हॉस्टल में मौजूद कई लोगों की भी मौत हो गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, कुल 265 लोगों की जान चली गई।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img