9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026

एलन मस्क बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

44 लाख लोगों ने दिया समर्थन
नई दिल्ली.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और बिज़नेसमैन एलन मस्क के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के लिए बनाया गया ट्रंप का ‘बजट रेकन्सिलीऐशन बिल’, जिसे उन्होंने ‘बिग एंड ब्यूटीफुल बिल’ का नाम दिया है, एलन को बिल्कुल पसंद नहीं है। मस्क, ट्रंप के इस बिल के खिलाफ हैं और इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इससे अमेरिका पर कर्ज़ बढ़ जाएगा और देश में मंदी आ जाएगी। मस्क की आलोचना से ट्रंप खुश नहीं हैं। इस वजह से ट्रंप ने एलन के सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स भी रद्द कर दिए हैं। मस्क ने भी ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाकर उनकी जगह जेडी वेंस को नया राष्ट्रपति बनाने की बात कही है। इतना ही नहीं, मस्क ने तो ट्रंप का नाम ‘एप्सटीन फाइल्स’ में होने का भी खुलासा किया है। इसी बीच मस्क ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का हिंट दे दिया है।

44 लाख लोगों ने दिया समर्थन
ट्रंप से चल रहे विवाद के बीच मस्क ने सोशल मीडिया पर लोगों से सवाल पूछा कि क्या अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है? एक ऐसी पार्टी जो मध्यवर्ग में 80% लोंगों का प्रतिनिधित्व करे? ट्रंप के इस पोल पर करीब 56 लाख लोगों ने वोट दिया, जिनमें से 80.4% यानी कि करीब 44 लाख लोगों ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की बात को समर्थन दिया।

अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी की ज़रूरत
नई राजनीतिक पार्टी से जुड़े पोल पर करीब 44 लाख लोगों के समर्थन पर मस्क ने कहा, “लोगों ने अपनी बात कह दी है। अमेरिका में 80% मध्यवर्गीय लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है और ठीक 80% लोग इस बात से सहमत हैं। यह होना तय है।”

क्या हो सकता है मस्क की राजनीतिक पार्टी का नाम?
मस्क ने बताया कि उनकी राजनीतिक पार्टी का नाम ‘द अमेरिका पार्टी’ हो सकता है। हालांकि मस्क ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह सच में ऐसा करेंगे या नहीं, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो 2028 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की रेस में मस्क भी शामिल हो सकते हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img