आज देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

0
3
Civil defense mock drill in 244 districts of the country today

युद्ध में बचने की ट्रेनिंग से पाकिस्तान में मचा हड़कंप
नई दिल्ली.
आज 7 मई से देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल शुरू होगी। इसकी तैयारियों को लेकर गृह मंत्रालय में हुई बैठक में राज्यों के मुख्य सचिव, सिविल डिफेंस चीफ समेत कई हाई रैंक ऑफिसर शामिल हुए। मॉक ड्रिल में नागरिकों को युद्ध के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजने पर अपना बचाव कैसे करें इसके बारे बताया जाएगा और इस दौरान ब्लैक आउट किया जाएगा।

युद्ध की आशंकाओं के बीच यह कदम
पाकिस्तान से युद्ध की आशंकाओं के बीच यह मॉक ड्रिल की जा रही है। इस तनाव के बीच भारत को रूस से जंगी जहाज तमल मिल जाएगा और इसे भारतीय नौसेना को सौंपेगा। यह जंगी जहाज ब्रह्मोस मिसाइल से लैस होगा, जो रडार की पकड़ में भी नहीं आ सकता। पाकिस्तान के मंत्री दावा कर रहे है कि भारत नियंत्रण रेखा पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए बड़ी तैयार कर रहे हैं।

पहलगाम हमले के बाद तनाव
22 अप्रैल को हुए पहलगाम अटैक के बाद दोनों देशों के मध्य तनाव बढ़ता जा रहा है। इस हमले में आतंकी फायरिंग में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी और इसके बाद भारत—पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए किया जाता है। पंजाब के फिरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट प्रैक्टिस की गई। पाकिस्तान ने लगातार 12वें दिन सीजफायर करके नियम तोड़ा है। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here