अब मुगल और दिल्ली सल्तनत नहीं, महाकुंभ और ‘मेक इन इंडिया’ पढेंगे बच्चे

Follow Us on :

एनसीईआरटी ने 7वीं क्लास की किताबों का सिलेबस बदला
नई दिल्ली.
एनसीईआरटी ने क्लास 7वीं की किताबों के सिलेबस में बदलाव किया है। हिस्ट्री, जियोग्राफी की टेक्स्टबुक्स से मुगल सल्तनत और दिल्ली सल्तनत के टॉपिक्स हटा दिए गए हैं, जबकि महाकुंभ समेत गर्वनमेंट इनीशिएटिव जैसे मेक इन इंडिया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को किताबों में जोड़ा गया है। एनसीईआरटी का कहना है कि किताबों को 2 पार्ट में जारी किया जाएगा और ये केवल किताबों का पहला पार्ट है। ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि दूसरे पार्ट में इन टॉपिक्स को जोड़ा जाएगा या नहीं।

पूरी तरह से हटाए गए अध्याय
ये बदलाव नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन यानी एनसीएफएसई 2023 ने किए हैं। इन्हें नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत डिजाइन किया गया है। इससे पहले एनसीईआरटी ने कोविड-19 महामारी के समय मुगल और दिल्ली सल्तनत से जुड़े कई हिस्सों को कम कर दिया था। इसमें तुगलक, खिलजी, लोधी और मुगलों के उपलब्धियों के टॉपिक्स शामिल थे। अब इन टॉपिक्स को पूरी तरह किताबों से हटा दिया गया है।

3 किताब 1 में मर्ज
दरअसल, एनसीईआरटी ने हिस्ट्री, जियोग्राफी और सोशल एंड पॉलिटिकल लाइफ की 3 अलग-अलग किताबों को 1 में मर्ज किया है। इसका नाम एक्सप्लोरिंग सोसाइटी- इंडिया एंड बियॉन्ड पार्ट 1 है। जल्द ही इसका पार्ट 2 जारी होगा। ये किताबें 2025-26 सेशन से लागू होंगी।

‘मैरीगोल्ड’ का नाम ‘मृदंग’ किया
हाल ही में, एनसीईआरटी ने विभिन्न कक्षाओं के लिए किताबों के नए नाम जारी किए। कक्षा 1 और कक्षा 2 की इंग्लिश किताबों का नाम मैरीगोल्ड से बदलकर ‘मृदंग’ और कक्षा 3 की पुस्तक का नाम ‘संतूर’ रखा गया है। कक्षा 6 की की इंग्लिश किताब का नाम ‘हनीसकल’ से बदलकर ‘पूर्वी’ कर दिया गया है। मैथ्स की किताबों के लिए भी यही पैटर्न अपनाया गया है। कक्षा 6 की गणित की किताब, जो पहले इंग्लिश में मैथमेटिक्स और हिंदी में गणित थी, अब दोनों भाषाओं में यह गणित नाम से आएगी।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए