पीएम मोदी को श्रीलंका में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

0
2
PM Modi received guard of honour in Sri Lanka

जानिए क्यों अहम है उनका दौरा

कोलंबो. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड से श्रीलंका पहुंचे। वहां शुक्रवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय समुदाय ने बड़ी ही गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत में कोलंबो में भारतीय समुदाय ने एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। बारिश के बावजूद भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे।

गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

आज, शनिवार, 5 अप्रैल को पीएम मोदी का इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया और इस दौरान उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके भी मौजूद रहे। पीएम मोदी और दिसानायके के बीच होने वाली बातचीत के दौरान भारत-श्रीलंका के बीच रक्षा समझौते पर बातचीत होना तय माना जा रहा है। हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा समझौता काफी अहम है। हिंद महासागर में सुरक्षा बढाने का मुद्दा उठाया जा सकता है, जिसके लिए दोनों देशों का एकसाथ मिलकर काम करना ज़रूरी है।

आर्थिक संकट से उबरने में श्रीलंका की मदद

2022 में श्रीलंका में पैदा हुए आर्थिक संकट के बाद से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। हालांकि 3 साल में श्रीलंका की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी देश आर्थिक रूप से कमज़ोर ही है। ऐसे में भारत की तरफ से श्रीलंका को इस संकट से उबारने में मदद पर पीएम मोदी और दिसानायके के बीच बातचीत हो सकती है।

बिजली की ज़रूरत पर दोनों देशों में पार्टनरशिप

पीएम मोदी और दिसानायके, श्रीलंका की बिजली की ज़रूरत को देखते हुए त्रिंकोमाली में 120 मेगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए समझौते पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके लिए भारत के नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन और श्रीलंका के सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के बीच पार्टनरशिप होगी।

ट्रेड और हेल्थ सेक्टर में पार्टनरशिप को बढ़ाने पर चर्चा

भारत और श्रीलंका के बीच ट्रेड सेक्टर में पार्टनरशिप को बढ़ाने पर भी पीएम मोदी और दिसानायके के बीच चर्चा होगी और इस विषय में दोनों, ज़रूरी हस्ताक्षर भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here