उत्तराखंड में बदल गए 15 जगहों के नाम

Follow Us on :

औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर, मियाँवाला बना रामजी वाला
देहरादून.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में विभिन्न स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की।
हरिद्वार में इन गांवों के बदले नाम
औरंगजेबपुर- शिवाजी नगर बन गया
गाजीवाली- आर्य नगर
चांदपुर- ज्योतिबा फुले नगर
मोहम्मदपुर जट- मोहनपुर जट
खानपुर कुरसली- अम्बेडकर नगर
इंद्रीशपुर- नंदपुर
खानपुर- श्रीकृष्ण पुर
अकबरपुर फाजलपुर- विजयनगर

देहरादून में इन स्थानों के बदले नाम
मियाँवाला- रामजी वाला
पीरवाला- केसरी नगर
चांदपुर खुर्द- पृथ्वीराज नगर
अब्दुल्ला नगर- दक्ष नगर

और यह भी
नैनीताल में नवाबी रोड अब अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई तक की सड़क गुरु गोलवलकर मार्ग कहलाएगी। उधम सिंह नगर में सुल्तानपुर पट्टी नगर पालिका परिषद का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किया जाएगा।

इस बदलाव का स्वागत
सीएम धामी ने कहा कि यह जनभावना और भारतीय संस्कृति और विरासत के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता है। रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नाम बदलने की पहल उन ऐतिहासिक हस्तियों को सम्मानित करने के लिए है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान दिया है। राज्य में भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस फैसले का स्वागत करती है। यह फैसला एक तरफ जहां भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित करके लोगों को प्रेरित करेगा, वहीं दूसरी तरफ विदेशी आक्रांताओं द्वारा किए गए अत्याचारों से भी उन्हें अवगत कराएगा।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए