50 माओवादियों ने किया सरेंडर

Follow Us on :

14 पर था 68 लाख का इनाम
बीजापुर.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक साथ 50 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से 14 पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह आत्मसमर्पण बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के समक्ष किया गया। बता दें कि पिछले दिनों से सुरक्षा बल लगातार एक्शन में नजर आ रहा है। इससे घबराए नक्सली अब आत्मसमर्पण की राह चुन रहे हैं।

संगठन को बड़ा झटका
सूत्रों के अनुसार, सरेंडर करने वाले 50 लोगों में से 6 पर 8-8 लाख रुपये का इनाम है, जबकि अन्य तीन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम है। इसके अलावा पांच और नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है। इस साल पहली बार एक साथ 50 नक्सलियों के सरेंडर करने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। 31 मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलियों के खत्म करने की डेडलाइन को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रदेश में लोन वर्राटू अभियान, नक्सली पुनर्वास नीति के तहत भी नक्सलियों को घर वापसी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

प्रमुख कमांडरने भी डाले हथियार
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि यह एक बड़ी उपलब्धि है और कुछ ही देर में मीडिया को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कुछ प्रमुख कमांडर भी शामिल हैं, जो लंबे समय से सक्रिय थे। सिर्फ पिछले 86 दिनों में 133 नक्सलियों का सफाया किया जा चुका है। सुरक्षा दल पूरी जान लगाकर इस नक्सलवाद को खत्म करने में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने शनिवार (29 मार्च) को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिलों में दो मुठभेड़ के तहत 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सलवाद को खत्म करने के मिशन के तहत यह एक बड़ी सफलता है।

दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों ने किया समर्पण
दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे ’लोन वर्राटू’ अभियान को शनिवार को एक और बड़ी सफलता मिली, जब 15 नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पितों में विभिन्न स्तरों पर सक्रिय नक्सली शामिल है। शासन की ’पुनर्वास नीति’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ लगातार भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयास कर रही हैं। सुरक्षाबलों द्वारा गांव-गांव संपर्क और संवाद कर आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके प्रभाव में शीर्ष नक्सली सहित कई भटके हुए नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

अब तक 927 का आत्मसमर्पण
लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 221 इनामी नक्सली सहित कुल 927 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

 

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए