ओडिशा में कांग्रेस नेताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Follow Us on :

जमकर हुई पत्थरबाजी, भारी बवाल
भुवनेश्वर.
विधानसभा घेराव करने के लिए भुवनेश्वर राम मंदिर चौक से कांग्रेस की पदयात्रा शुरू हो गई है। इस पदयात्रा के दौरान अब बवाल मच गया है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को दौड़ा-दौड़कर पीटना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी पत्थरबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने पानी की बौछार के साथ-साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फटा
कुर्सी डंडा एक दूसरे पर फेंक रहे हैं। महात्मा गांधी मार्ग रण क्षेत्र में तब्दील हो गया है। एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फट गया है। पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी है। पानी स्प्रे और आंसू गैस के गोले छोड़ने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रशासन गोली भी चलाए तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास, कांग्रेस प्रभारी, कांग्रेस के सभी विधायक एवं प्रदेश भर से आए कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

भक्त चरण दास की अपील नहीं आई काम
इससे पहले ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने का आग्रह किया लेकिन उनकी अपील काम करते दिख नहीं रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए सदन समिति के गठन की मांग को लेकर विधानसभा के पास प्रदर्शन करेगी। भक्त चरण दास ने प्रशासन को भरोसा दिया कि पार्टी कार्यकर्ता परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे, जबकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और कथित तौर पर पार्टी के कुछ नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

तनाव पैदा होने की स्थिति
दास ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें विभिन्न जिलों से सूचना मिल रही है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचने से रोका जा रहा है। दास ने कहा कि कांग्रेस राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने प्रशासन से पार्टी कार्यकर्ताओं को “अवैध रूप से” हिरासत में नहीं लेने को कहा। दास ने कहा कि अवैध हिरासत से जिलों में तनाव पैदा हो सकता है और कांग्रेस किसी भी तरह से उस स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।

बगैर कांग्रेस विधायक कार्रवाई शुरू
कांग्रेस विधायकों के बगैर आज ओडिशा विधानसभा की कार्रवाई शुरू हुई। हालांकि सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजू जनता दल के विधायकों ने सदन के अंदर गंगाजल का छिड़काव किया। बीजू जनता दल के विधायकों का कहना है कि पहली बार सदन के अंदर पुलिस के आने से सदन अपवित्र हुआ है। सदन की गरिमा नष्ट हुई है। ऐसे में आज हमने सदन के अंदर गंगाजल का छिड़काव किया है। उधर दूसरी तरफ कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर राजधानी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए