वाड़ी नप की भव्य इमारत,कर्मचारियों की कमी..! 18 कर्मचारी संभाल रहें लाखों जनसंख्या वाले वाड़ी नप की जिम्मेदारी..!

वाड़ी नप की भव्य इमारत,कर्मचारियों की कमी..!
18 कर्मचारी संभाल रहें लाखों जनसंख्या वाले वाड़ी नप की जिम्मेदारी..!
कर्मचारियों पर कामों का बोझ…हर कोई चाहता जल्द हो मेरा काम
नागपुर -( विजय खवसे )कार्यालय कोई भी हो बिना कर्मचारियों के नही चल सकता।चलेगा तो जनता के काम समय पर नही होंगे।राज्य सरकार ने कर्मचारियों के पद नही भरने से जो कार्यरत है उनको ही कामो का बोझ उठाना पड़ रहा है।

नागपुर जिले में सबसे बड़ी नगर परिषद में वाड़ी का नाम आता है।करीब डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी का जिम्मा नगर परिषद पर है।स्वास्थ्य,शिक्षा,पाणी, शहर के स्ट्रीट लाइट के साथ अन्य जिम्मेदारी नगर परिषद पर है।लेकिन यहां पर यदि कर्मचारियों की कमी होंगी तो नागरिकों के काम कैसे जल्द होंगे यह सवाल उठ रहा है।7 दिन में होने वाले काम को महीने लगते है।जिसके कारण कर्मचारियों के साथ साथ नागरिक भी परेशान है।भव्य इमारत तो बनी लेकिन कर्मचारी नही है यह हाल वाड़ी नप का है।

एक कर्मचारी को दो दो नगर परिषद का जिम्मा सरकार ने दे दिया तो भला काम जल्द कैसे होंगा इसकी और नागरिकोने भी देखना जरूरी है।
सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाड़ी नगर परिषद में 53 पोस्ट है।एक मुख्यधिकारी, एक उपमुख्यधिकारी के साथ कैडर 28 पोस्ट मंजूर है जिसमे केवल 7 कार्यरत है तो 21 पद आज भी रिक्त है।
वर्ग 3 में 17 पोस्ट है जिसमें 7 कार्यरत है व 10 रिक्त है।वही वर्ग चार में 8 पोस्ट मंजूर है 4 कार्यरत है तो 4 रिक्त है।वाड़ी नगर परिषद को केवल 18 कर्मचारी ही संभाल रहें है।32 पद आज भी रिक्त है।लाखो लोगो को केवल 18 कर्मचारी ही संभाल रहें है। सफाई कामगार नप के खुद के नही वह भी 40 सफाई कामगार ठेकेदारी पर है।

प्राप्त जनकारी के अनुसार कर्मचारियों को नियुक्त करने जिलाधिकारी ने शासन को पत्र देकर पोस्ट भरने मांग की है।लेकिन सरकार ने अबतक इस पर विचार नही करने से वाड़ी नप को कर्मचारी कब मिलेंगे ?यह सवाल जनता पूछ रही है।

आम जनता के कामो को जल्द से जल्द करने के लिए सरकार कर्मचारियों को नियुक्त करने की मांग भी स्थानिक नागरिकों ने की।बीते 3 साल से यहां पर चुनाव नही होने से अध्यक्ष ,नगरसेवक नही है।प्रशासक है।जब प्रशासक है तो जनता के काम समय होना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts