नमाज बाद देश में अमन, शांती, भाईचारे के लिए मांगी दुआ…
एमआईडीसी और हिंगना पुलिस ने गुलाब का फुल देकईदर दी ईद की बधाईयां
हिंगणा WH न्यूज़ – हिंगणा तहसिल में हर्षोउल्लास के साथ शनिवार को रमजान ईद मनाई गई। सभी ने विविध स्थानों पर ईद की नमाज अदा की। हिंगणा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर रजा ने वानाडोंगरी स्थित ईदगाह शरिफ पर ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ाई। नमाज बाद देश में अमन, शांती, भाईचारा और तरक्की के लिए दुआ की गई। नमाज और दुआ के बाद एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
गुलाब का फूल देकर दी ईद की बधाई
वानाडोगरी स्थित ईदगाह शरिफ पर नमाज बाद घर लौट रहे मुस्लिम भाईयो को एमआयडीसी पुलिस स्टेशन की ओर से गुलाब का फुल देकर ईद की बधाईया दी गई। सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारीयो ने बच्चे, बुटे, युवाओं के गले मिलकर गुलाब का फुल दिया। इस वक्त एमआयडीसी विभाग के एसीपी प्रवीण तेजले, वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक भीमा नरके, खुफिया विभाग प्रमुख मुगवे, कैलाश चौहान, राजू इंचुलवार सहित इसाक शेख, शेख इब्राहिम महाजन, पत्रकार शेख अलिम महाजन, छम्मू शेख, कलिम महाजन, इमरान महाजन, अकील शेख, आरीफ महाजन, फिरोज शेख, कदीर महाजन, फिरोज महाजन, रियाज महाजन, अमीर महाजन, शोएब महाजन, जमीर शेख, रेहान महाजन आदी असंख्य मुस्लिम भाई उपस्थित थे।
मिठाईयां बाट दी ईद की मुबारकबाद
हिंगना पुलिस स्टेशन की ओर से रायपुर हिंगना के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को मिठाई के साथ गुलाब का फूल वितारण कर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस वक्त एमआईडीसी विभाग के एसीपी प्रवीण तेजले, हिंगना पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विशाल काले, अनील झाड़े आदी ने ईद की बधाईयां दी।
तिरंगा लहराकर पढ़ी गईं ईद की नमाज
हिंगना मुख्य मार्ग पर झोन चौंक स्थित तकिया दरगाह के समीप ईदगाह में तिरंगा झंडा लगाकर ईद की नमाज पढ़ी गईं। तकिया दरगाह मस्जिद के इमाम तनवीर रजा और मस्जिद कमेटी के पदाधिकरीयो ने नमाज की जगह एक तरफ राष्ट्रध्वज और दूसरी ओर मुस्लिम समाज का झंडा लगाया था। इमाम तनवीर रजा ने तिरंगे के साथ नमाज अदा कर देश में अमन, भाईचारा, शांती और देश की तरक्की के लिए दुवा की। सफलतार्थ तकिया दरगाह ईदगाह कमेटी, मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी सदर वसीम अहमद अल्वी, ईमरान मुजावर, नज़ीर ख़ाँन, शमसाद मुजावर, रेहान मुजावर, जमीरुल्ला मुजावर, नायब ईमाम क़ारी अजमल साहब, जाहिद मुज़ावर, रमज़ान बाबा आदि परिश्रम किया।
