‘ सीबीएसई द्वारा मॉडर्न स्कूल का स्किल हब ( कौशल केंद्र ) के रूप में चयन..उन्नति की और एक पड़ाव

Follow Us on :

‘ सीबीएसई द्वारा मॉडर्न स्कूल का स्किल हब ( कौशल केंद्र ) के रूप में चयन..उन्नति की और एक पड़ाव
प्रेस क्लब नागपुर – प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ३.० के ‘ स्किल हब इनिशिएटिव ‘ के तहत स्किल हब की स्थापना के लिए सीबीएसई द्वारा मॉडर्न स्कूल कोराडी रोड का चयन किया गया है । इस योजना के तहत सामान्य रूप से स्कूल के बुनियादी ढांचे और विशेष रूप से कौशल शिक्षा के बुनियादी ढांचे का उपयोग , गर्मियों की छुट्टियों आदि सहित सप्ताहांत पर स्कूल के समय के बाद बेहतर तरीके से किया जाने की जानकारी बुधवार को मॉर्डन स्कूल की प्राचार्य रुपाली डे ने प्रेस क्लब में आयोजत पत्रकार परिषद में दी।

आगे कहा कि मॉडर्न स्कूल हमेशा एक समग्र दृष्टिकोण के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी रहा है । स्कूल के आदर्श वाक्य ‘ श्रमेव पूज्यते ‘ के आधार पर मॉडर्न स्कूल ‘ जीवन कौशल शिक्षा को प्रोत्साहित करता है , जो छात्रों की एक मजबूत नींव बनाने , सामाजिक दक्षताओं को बढ़ाने और स्कूल से प्राप्त शिक्षा के अतिरिक्त जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने में मदद करता है ।

इस योजना के तहत स्कूल द्वारा विभिन्न कौशल पाठ्यक्रम पेश किए जा रहे हैं जो शिक्षार्थियों के रोजगार कौशल को बढ़ाने के साथ – साथ अर्थव्यवस्था में उपलब्ध विभिन्न रोजगारों के लिए एक सक्षम कुशल कार्यबल विकसित करने में मदद करेंगे । कौशल विकास से बेरोजगारी कम हो सकती है , उत्पादकता में वृद्धि हो सकती है और जीवन स्तर में सुधार हो सकता है ।

कौशल पाठ्यक्रम में उपलब्ध करवाए गए विषय हैं सूचना प्रौद्योगिकी , वित्तीय बाजारों का परिचय , बैंकिंग और बीमा , परिधान ( Apparel ) , मल्टीमीडिया , मास मीडिया स्टडीज , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , वेब एप्लिकेशन , वित्तीय बाजार प्रबंधन , बैंकिंग , डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन , मार्केटिंग स्कील हब में अपनाए जाने वाले प्रशिक्षण के तरीके १०० % कक्षा आधारित ( offline ) और ऑनलाइन दोनो प्रकार से होंगे ।

सिद्धांत और व्यावहारिक कक्षाओं के संचालन के लिए योग्य कौशल प्रशिक्षकों और योग्य मौजूदा शिक्षकों को स्कूल द्वारा तैनात किया जाएगा । प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु पाठ्यक्रम में उल्लेखित न्यूनतम योग्यता वाला कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है । किंतु स्थानीय समुदाय में रहने वाले शिक्षार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी । स्किल हब स्कूल और आसपास के निकटतम स्कूलों , दोनों से उम्मीदवारों को नामांकित कर सकते हैं । वयस्क शिक्षार्थी , युवा , स्कूल के छात्र , स्कूल छोड़ने वाले और शिक्षा से बाहर के उम्मीदवार , जो उच्च स्तर के कौशल प्राप्त करना चाहते हैं और स्कूल के आसपास के क्षेत्र में रह रहे हैं , लक्षित लाभार्थी होंगे ।

स्किल हब में छात्रों का मूल्यांकन सीबीएसई द्वारा कराया जाएगा । १५० घंटे से कम के कोर्स के लिए ऑनलाइन परीक्षा के साथ आंतरिक मूल्यांकन भी कराया जाएगा । १५० घंटे से अधिक अवधि के पाठ्यक्रमों के लिए प्रत्येक तिमाही में सीबीएसई द्वारा बाहरी एक्सेसर के माध्यम से व्यावहारिक मूल्यांकन किया जाएगा । प्रशिक्षण के सफल समापन पर , सीबीएसई द्वारा ‘ स्किल इंडिया ‘ के प्रतीक चिन्ह ( Logo ) वाला प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा । प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप , प्लेसमेंट और स्वयं का उद्योग आरंभ करने तथा इस प्रकार के अवसर प्रदान करने के लिए उद्योगों के साथ विशिष्ट साझेदारी विकसित की जाएगी । इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती नीरू कपई , प्रधानाचार्या सुश्री रूपाली डे , प्रबंधक श्री रोहन कपई और मुख्याध्यापिका सुश्री आशा देशराज प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

 

 

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए