थर्टी फस्ट को होटल में हंगामा,होटल की तोड़फोड़ …!इवेन्ट मैनजमेंट सहित होटल मालिक पर मामला दर्ज – सीपी ने दी थी पार्टी की अनुमति..सुविधा नही मिलनेपर हुआ हंगाम

थर्टी फस्ट को होटल में हंगामा,होटल की तोड़फोड़ …!इवेन्ट मैनजमेंट सहित होटल मालिक पर मामला दर्ज
– सीपी ने दी थी पार्टी की अनुमति..सुविधा नही मिलनेपर हुआ हंगाम
वाड़ी,नागपुर –  साल का आखरी दिन व पहले दिन के संध्या पर सुरबर्डी दुर्गधामना में एक होटल में थर्टी फस्ट के दिन भारी हंगामा होने से पार्टी का मजा किरकिरा हुआ।2 हजार रुपए का टिकट लेकर आखिर भूखे पेट आने की नौबत हौसीयो पर आई।इवेन्ट मैनजमेंट सहित होटल मालिक पर वाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वाडी पुलिस स्टेशन अतंर्गत आने वाले सुराबर्डी रोड दुर्गधामना स्थित होटल डबलीन 88 में 31 डीसेंबर को 2 हजार रुपए का टिकट रखकर पार्टी रखी गई थी।पुराने साल को विदाई व नए साल का स्वागत करने इस पार्टी में करीब एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।पार्टी को 12 बजे तक का समय सीपी ने दिया था।पार्टी में बजनेवाले डीजे 12 बजे बन्द कर दिया गया।सभी लोग एकसाथ खाना खाने जाने से खाना कम पड़ा।दो हजार रुपए देने के बाद सुविधा व खाना नही मिलने से कुछ लोगो ने हंगामा मचाया वही कुछ लोग जबरदस्ती घुसने से मामला और गरमाया।सुरक्षा के लिए 5 लेडीज 10 पुरुष बाउंसर रखें थे।लेकिन मामले को बिगड़ता देख बाउंसर भी रफूचक्कर हो गए।

पार्टी के अंदर होटल की तोड़फोड़,फ्रिज,पेन्डाल ,किचन की जमकर तोड़फोड़ देख होटल मालिक ने वाड़ी पुलिस को घटना की जानकारी दी ।वाड़ी के पीआई प्रदीप रायनवार तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे व मामले को शांत किया।पुलिस समय पर नही पहुंचती तो बड़ी घटना होती। बताया गया हैं की डबलीन हॉटल में हमेशा ही इंवेन्ट द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं परंतु हमेशा से ही व्यवस्थापक द्वारा ग्राहको के सुविधा पर नजर अंदाज किया जाता हैं।इवेंट मैनजमेंट के गलत नीतिसे मामला बिगड़ गया।

इस मामले में हॉटल मालक आरोपी मुकेश कुमार विजेंद्र सिंग रा. रचना सयनतारा फेस -2 हजारीपाहाड गिट्टीखदान नागपूर ,निखिल सुहास नाईक रा.नागपूर , इवेंट मेनेजमेंट के शिव संतोष वडेट्टीवार रा. प्लॉट न.09 चिटणवीस नगर रमना मारोती नागपूर ,आमिन वल्द नफिस खान रा. प्लॉट न 44 जाफरनगर गिट्टीखदान नागपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।इस मामले में और भी आरोपी हो सकते है।

ग्रहाकोको सुविधा नही मिलने से नाराज लोगो ने अपने पैसे वापस मांगे लेकिन उनपर ही मैनेजमेंट के लोग सवार हुए।बताया गया कि एक रात में केवल 50 से 60 लाख का व्यवसाय किया गया लेकिन खाना पीना नही मिलने से पार्टी का मजा किरकिरा हुआ।

पार्टी में जमकर चली शराब
पार्टी में जमकर शराब भी चली,शराब के नशे में ही लोग डीजे के ताल पर झूमने लगे।लेकिन 12 बजे जैसे ही डीजे को बन्द कर दिया वैसे ही लोग भड़कने लगे।पुराने साल का जश्न तो मनाया लेकिन नए साल का स्वागत करने को नही मिलने से लोग नाराज हुए ।पार्टी में भारी मात्रा पर भीड़ इक्कठा होने से पार्टी ने अलग मोड़ लिया।आखिर पुलिस समय पर पहुंचने से मामला शांत हुआ।

होटल मालिक मुकेश कुमार विजेंद्र सिंग ने बताया कि पार्टी अच्छे से चल रही थी लेकिन बहार से करीब सौ लोग जबरन घुसे जिसके कारण खाने की व्यवस्था बिगड़ गई ।जो जबरन लोग घुसे उन्होंने होटल की तोड़फोड़ की।पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है।मेरे होटल का लाखो का नुकसान हुआ है।मैं भी शिकायत करूंगा।पुलिस ने मुझे ही आरोपी बनाया यह गलत है।मेरी शिकायत लेकर सीसीटीवी पुटेज को देख तोड़फोड़ करने वालो पर कार्रवाई की मांग की गई।

सीपी ने दी थी पार्टी की अनुमति
थर्टी फस्ट के पार्टी के लिए पुलिस आयुक्त अमितेष कुमार ने अनुमाती दी थी।पार्टी के लिए अनुमति केवल 12 बजे तक ही थी।होटल मालिक को पुलिस ने भी सूचना पत्र देकर नियमो में चलाने के लिए कहा गया था।बावजूद होटल में हंगामा हुआ।इस मामले को लेकर पीआई प्रदिप रायनवार कड़ी जांच कर रहे है।सीसीटीवी पुटेज को खंगालकर तोड़फोड़ करने वालो पर भी कार्रवाई हो सकती है।
हॉटल मालक आरोपी मुकेश कुमार विजेंद्र सिंग रा. रचना सयनतारा फेस -2 हजारीपाहाड गिट्टीखदान नागपूर ,निखिल सुहास नाईक रा.नागपूर , इवेंट मेनेजमेंट के शिव संतोष वडेट्टीवार रा. प्लॉट न.09 चिटणवीस नगर रमना मारोती जवळ नागपूर ,आमिन वल्द नफिस खान रा. प्लॉट न 44 जाफरनगर गिट्टीखदान नागपूर के खिलाफ धारा 143, 147, 149, 427, 160, 188,सहकलम 135 के अनुसार मामला डेज किया गया।आगे की कार्रवाई वाड़ी पुलिस कर रहे है।

 

ताजा अपडेट