महाराष्‍ट्र के पुराने हीरो हैं छत्रपति शिवाजी, नए गडकरी-पवार… भगत सिंह कोश्यारी ने लगाई महाराष्ट्र में अंगार…कैसे है राज्यपाल

Follow Us on :

महाराष्‍ट्र के पुराने हीरो हैं छत्रपति शिवाजी, नए गडकरी-पवार… भगत सिंह कोश्यारी ने लगाई महाराष्ट्र में अंगार…कैसे है राज्यपाल
मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी को पुराना हीरो कहकर नए विवाद को जन्म दिया है। राज्यपाल काश्‍यारी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने हो गए हैं। उनकी जगह पर नितिन गडकरी और शरद पवार को महाराष्‍ट्र का नया हीरो मान लेना चाहिए। राज्यपाल की इस विवादित टिप्पणी पर उद्धव गुट की श‍िवसेना ने हमला बोला है।

शिवसेना उद्धव गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने हमेशा महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया है। इन्हें तत्काल महाराष्ट्र के बाहर भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के न सिर्फ आराध्य देव हैं, बल्कि हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। वह हमेशा हम सबके हीरो रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय की मान ले तो भगवान राम और भगवान कृष्ण भी पुराने हो गए हैं। तो क्या हम नए भगवान को चुन लें? उन्होंने कहा कि राज्यपाल का बयान सर्वथा निंदनीय है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे। कोश्यारी ने सीधे तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना नितिन गडकरी और शरद पवार से की। इसलिए विवाद की संभावना बढ़ गई है।

राज्‍यपाल ने क्‍या कहा?
मंच से बोलते हुए कोश्यारी ने कहा कि जब हम स्कूल में थे तो हमसे पूछा जाता था कि स्कूल में हमारा रोल मॉडल कौन है। उस समय हम छात्र वही कहते थे जो हमें अच्छा लगता था। यानी कुछ लोग सुभाष चंद्र को पसंद करते थे, कुछ नेहरू को, कुछ गांधीजी को। जिसे जो अच्छा समझता था, उसी का नाम लेता था। आज अगर आपको आदर्श तलाशने हैं तो बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप महाराष्ट्र में ही अपने आदर्श पा सकते हैं। अगर कोई आपसे पूछता है कि आपके नायक कौन हैं, तो मुझे लगता है कि आप इसे यहां प्राप्त कर सकते हैं। शिवाजी पुराने समय के आदर्श हैं। मैं एक नए युग की बात कर रहा हूं। डॉ अंबेडकर से डॉ. यहां तक नितिन गडकरी भी आपको यहां मिल जाएंगे।

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए