आई मातोश्री ग्रामीण सहकारी संस्था द्वारा कलाकार-कोविदविरो का सन्मान…!
उद्देश मे प्रामाणिकता व पारदर्शीकता आवश्यक! युवराज भांगे.
वाडी,नागपुर – वाडी व ग्रामीण क्षेत्र मे कार्यरत आई मातोश्री ग्रामीण सहकारी संस्था द्वारा रविवार को वाडी -दाभा मार्ग पर कार्यालय समक्ष स्थापना दिवस व ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया था.कार्यक्रम का उदघाटन क्षेत्र के सामाजिक व राजकीय क्षेत्र के पदाधिकारी के उपस्थिती मे व कार्यक्रम के अध्यक्ष कवी युवराज भांगे के हाथो तथागत बुद्ध,सम्राट अशोक,छ. शिवाजी महाराज, महात्मा फुले,छ. शाहू महाराज,डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर सम्पन्न हुआ.

मातोश्री ग्रामीण संस्था के संस्थापक रोशन सोमकुवर ने संस्था की प्रगती,योजना व अतिथीयो का परिचय कराया.
पसच्यात मंच पर उपस्थित सभी अतिथीयो का संस्था पदाधिकारी,राजु सोमकुवर, मनीषा राऊत, मोनाली नाइक सोमकुंवर, निशा कुभरे सोमकुवर,कमलेश नाइक,सौरभ नाइक, विवेक चौव्हान, मंगेश नागदेवे, सुधाकर बागडे,रितेश सोमकुवर ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.विविध क्षेत्र मे अपने प्रयास के बल पर सफल उद्योजक बने मंच पर विराजमान प्रमोद मिश्रा, राहुल सोनटक्के,रुपेश झाडे,अश्विन बैस, राजेश जंगले ,सतीश डोंगरे,ने इस अवसर पर अपने अनुभव कथन कर व्यवसाय व संस्था को विकसित करणे हेतू निरंतर नियोजन बद्ध प्रयास की आवश्यकता प्रतिपादित की ,ओर ग्रामीण क्षेत्र के छोटे व्यवसाई व बेरोजगार युवको को लाभ मिलणे का अनुरोध किया.
कार्यक्रम के अध्यक्ष कवी युवराज भांगे ने ग्रामीण क्षेत्र के युवा द्वारा जनहित के उद्देश से प्रारंभ किये गये संस्था का कार्य विश्वास व पारदर्शीता से संचलित करणे पर सफलता का मनोगत व्यक्त किया.पसच्यात संस्था द्वारा सामाजिक प्रेरणा निर्मिती के दृष्टी से गायन,क्रीडा,व्यवसाय,प्रसार माध्यम क्षेत्र मे व कोविद काल मे विशेष सेवा प्रदान करणे वालो का अतिथीयो के हाथो शॉल ,श्रीफल,पुष्पगुच्छ,प्रमाणपत्र देकर सन्मान किया गया. कार्यक्रम का संचलन सुधाकर सोनपिंपळे, आभार ने व्यक्त किया.इस कार्यक्रम मे प्रणय मेश्राम, बापूराव वासनिक, लोणारे ,गणेश नितनवरे, राहुल वाघमारे, देवचंद् नाइक, बेबी वानखेड़े, वैशाली मेश्राम, रेखा नाइक, कमल भरतवाडे,अशोक गावंडे, अमित रंगारी, सुनील मलवानी, सारीपुत्र वानखेड़े, सिद्धार्थ खोब्रागडे,गौतम मेश्राम, नदु सोमकुंवर्, ब्रिजेश मिश्रा, निखिल भरतवाडे, आदित्य राऊत, सौरभ नाइक, किशोर इगडे, भोजु नंदागवली चंदु सोनपीपळे,नीरज प्रजापति, इरफान पठान, सुभाष गजभीये, प्रदीप मस्के, सोनू भोरकर, सुनील मोर,विजय वानखेडे,नरेश चव्हाण,सौरभ पाटील,आदी प्रमुखता से उपस्थित थे.
