अश्विन बैस बने प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव
नागपुर – महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव पद पर वाड़ी के युवा नेता अश्विन बैस का चयन किया गया।बैस हिंगणा विधानसभा के अध्यक्ष भी है।आंदोलन के नाम से बैस जाने जाते है।वाड़ी में अनेक आंदोलन किए।उनके कार्य की दखल पार्टी ने लेकर अश्विन बैस पर महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी, युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी,महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल राऊत,पूर्व मंत्री विधायक सुनील केदार,नितीन राऊत,ने अश्विन बैस को शुभकामनाएं दी।वही वाड़ी में बैस का कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।
अश्विन बैस बने प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव

Leave a Reply