दशहरा मिलन समारोह में हो रहा था शस्त्र पूजन, एक कॉल ने शस्त्र पूजन रद्द…पूजन के लिए रखे गए थे हत्यार… पुलीस पहुंची होटल शस्त्र पूजन को रोका

Follow Us on :

दशहरा मिलन समारोह में हो रहा था शस्त्र पूजन, एक कॉल ने शस्त्र पूजन रद्द…पूजन के लिए रखे गए थे हत्यार…
पुलीस पहुंची होटल शस्त्र पूजन को रोका

नागपूर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, करणी सेना की और से दशहरा मिलन समारोह के उपलक्ष में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम स्थल पर शस्त्र भी रखें गए थे।लेकिन एक कॉल ने शस्त्र पूजन को आखिर रोकना पड़ा।जिसे सदर पुलीस ने शस्त्र पूजन करने से आयोजक मंडल को मना किया।आयोजक मण्डल ने भी पुलिस को सहयोग करते हुए शस्त्र को उठाकर रख दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज सिंह की और से रविवार (९ अक्टूबर) को सदर के होटल तूली इंटरनैशनल में दशहरा मिलन समारोह व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नागपुर पुलीस के कन्ट्रोल रुम को किसी व्यक्ती ने कॉल कर बताया की सदर के तुली इंटरनैशनल होटल में शस्त्र पूजन किया जा रहा है।कन्ट्रोल रुम ने सदर पुलीस को इसकी जानकारी दी। जिसके तुरंत बाद सदर पुलीस स्टेशन के पीआई विनोद चौधरी अपने पुलीस दल बल के साथ होटल तुली इंटरनैशनल पहुंचे।

जहांपर पीआई चौधरी ने आयोजक मंडल को धारदार शस्त्र रखने से मना किया।आयोजक मण्डल ने भी पुलिस की बात को मानकर शस्त्र को उठाकर रखा गया।इतना ही नही तो पीआई चौधरी ने कार्रवाई करने की ताकिद भी दी।कुछ समय के लिये कार्यक्रम स्थल पर आए कार्यकर्ताओ ने नाराजगी जताई ।आयोजक मंडल का कहना है, की सदर पुलीस को दशहरा मिलन समारोह व शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया जाने की जानकारी दी थी। तब सदर पुलीस ने शस्त्र पूजन करने को अनुमती कैसे दी यह सवाल पुलिस पर उठ रहा है।

बताया जारहा की निमंत्रण पत्रिका के अनुसार केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजप के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहनेवाले थे।पश्चात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी है शस्त्र पूजा कार्यक्रम को उपस्थित रहे।

क्या कहते है पीआई…. शस्त्र पूजा नही की,हत्यार भी नही थे
तुली होटल में शस्त्र पूजा होने की जानकारी हमे मिली।जांच के लिए मैं स्वयं गया।वहाँ पर हत्यार नही थे।मंदिर में हमेशा पूजा करने वाली दो तलवार थी।हमने शस्त्र पूजा पर रोक लगाई।आयोजक ने भी पूजा नही की
विनोद चौधरी,पीआई सदर पुलिस स्टेशन

News By

  • WH NEWS is an independent digital news platform committed to factual, balanced, and public-interest journalism across Maharashtra. We provide structured reporting on political developments, civic issues, social matters, cultural events, and government updates. Our aim is to present verified information with neutrality, transparency, and professional ethics. All content is published strictly for informational purposes. Views expressed by interviewees are their personal opinions. WH NEWS respects the Constitution of India, the rule of law, and the authority of courts and public institutions. WH NEWS operates independently without external control. Any financial support received is strictly voluntary and accepted only as goodwill support for journalism. No demand, solicitation, pressure, or conditional benefit is ever involved. Contributions are used solely for reporting, production, and operational expenses and never influence editorial decisions.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए