वाड़ी विषबाधा प्रकरण..
65 लोग विषबाधित…2 आयुसीयू में ,4 लोग मेडिकल भेजा..!
– लोगो की ओमेटिंग ,ब्लड व पानी के सेंपल जांच के लिए भेजे
– जीप स्वास्थ्य विभाग ने 7 दिन के लिए लगाया कैंप
वाड़ी ,नागपुर (विजय खवसे)
वाड़ी के आंबेडकर नगर में शुक्रवार को डोसा खाने से अब 65 लोग विषबाधित होने की जानकारी सामने आई।2 लोग आईसीयू में है वही 4 को मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए रविवार को भेजा।बताया गया कि आंबेडकर नगर में दूषित जलापूर्ती होती है।
पाणी व लोगो की ओमेटिंग ब्लड के सेंपल जांच के लिए भेजा गया।रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा किस कारण इतने सारे लोग विषबाधित हुए।तालुक्का स्वास्थ्य अधिकारी विवेक सक्सेना ने बताया कि हमारी पूरी टीम काम से लगी है।शुक्रवार को 45 लोगो के नाम सामने आए थे रविवार को आंकड़ा 65 पर चला गया।20 लोगो ने निजी अस्पताल में उपचार लिया।आंबेडकर निवासी कांटीरामजी तागड़े ने बताया कि आंबेडकर नगर में दूषित जलापूर्ती हो रही है जिसके कारण लोगो के पेट मे गड़बड़ी हुई।आंबेडकर नगर के दूषित जलापूर्ती का ध्यान देने की मांग तागड़े ने की।शनिवार को रात में ही मुख्यधिकारी डॉ. विजय देशमुख़ ने आंबेडकर नगर में भेट कर जायजा लिया।

पानी का सैंपल पब्लिक हेल्थ व डोसे का फूड सेफ्टी की और जांच के लिए भेजा है।आशा वर्कर की और से आंबेडकर नगर में घर घर सर्वे शुरू है।प्राथमिक कारण तो डोसे का सामने आया फिर भी हमने पाणी के भी सैंपल जांच के लिए भेजे।
आयुसीयू में सिद्धार्थ गायकवाड़,(65) दिव्या कानेकर 21 का उपचार चल रहा है। उनकी तबियत ठीक बताई गई।
मेडिकल में उपचार के लिए आर्यन गणवीर 16,आशीष डोंगरे 22,प्रगती राउत 19,ईश्वर श्रीराम उके 65 को भेजा गया।6 मरीजो की तबियत ठीक होकर घर लौटाया गया। टीएचओ विवेक सक्सेना,डीएचओ दीपक सेलोकर,लगातार मरीजो पर ध्यान रखे हुए है।
रविवार को सुबह डीएचओ दीपक शलोकर ने स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारीओ की बैठक लेकर 7 दिन लगातार कैंप चलाकर लगातार सर्वे कर मरीजो को तुरन्त उपचार मिलने मेडिकल अस्पताल में भेजने के आदेश दिए।
प्राथमिक केंद्र व्यायड के तहत उपकेंद्र वाड़ी में कार्यरत डॉ. प्राजक्ता उराडे,डॉ.चैतन्य मोरे,गटप्रवर्तक रुन्दा रंगारी,आरोग्य सेविका मीणा जंगले,सीएचओ प्रतीक्षा भैसारे,राजेन्द्र महल्ले ,अमोल शिंदे,दीक्षा मेश्राम,गीता देशमुख़ एंबुलेंस चालक लहू कंडे ,सुधाकर राहले ने मरीजो को अस्पताल में पहुंचाने अथक परिश्रम किया।
यह लोग हुए विष बाधित…!
बाबुराव लोणकर 67,सिद्धार्थ गायकवाड ,करिश्मा गजभिये ,आरती अरुण टेंभुरने ,समिक्षा मनोज सोमकुंवर 5 प्रियंका सखाराम वासनिक 17, मिलींद रामटेके 8,अरविंद वसंता गजभिए 9 ,क्षितीज लामसोंगे, मोनाली महेंद्र तागडे, दुर्गेश रहांगडाले, रोहन मेश्राम 4, निखिल पद्माकर मेंश्राम, आर्यन संजय गणवीर ,मंगला शैलेष टेंभुरने , प्रगती टेंभुरने,शैलेष टेंभुरने, संगिता विजय शेंडे, आदीत्य शेंडे, पंचशिला ठवरे ,राजा अनूप रामटेके, अणुप रामटेके, आनंद रामटेके ‘ प्रगती डोंगर ,आशिष डोंगरे ,आयुष विजय शेंडे, लिलाबाई बाबुराव लोणारकर 60, निकिता आशिष लोणारकर,
प्रतिमा विजय गजभिये, वनिता पाटील ,आचल पाटील,
स्वाती मेश्राम, शौर्य शक्ती मेश्राम संतोष रमेश गवई , अर्चना संतोष गवई ,अंश संतोष गवई ,सुनिल कानेकर, स्वर्ण कानेकर दिव्या कानेकर ,रितिक कानेकर, शंखर कश्यप, सागर कश्यप विश्वनाथ कश्यप बाकी लोगो ने निजी अस्पताल में उपचार करने से नाम प्राप्त नही हो सके।
