सफाई कर्मियों को सुविधा दे..मनसे
मुख्यधिकारी को सौंपा ज्ञापन…ठेकेदार बोले सभी सुविधा कर रहे मुहैया…मुख्यधिकारी ने दी अस्पताल में भर्ती महिला को मदत
वाड़ी,नागपुर (विजय खवसे)
वाड़ी नगर परिषद में ठेकेदारी पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को सुविधा नही मिलने का आरोप करते हुए- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अनिल पारखी ने मुख्यधिकारी के नाम उपमुख्याधिकारी रत्नमाला फटिंग को बुधवार को ज्ञापन सौंपा।बताया कि सफाई कर्मचारियों के वेतन पर पीएफ नही काटा जाता ,उन्हें ईएसआईसी का लाभ भी नही दिया जाता।
सारे लाभ व सुविधा देने की मांग मनसे की।बताया कि एक सफाई कामगार महिला की मंगलवार को काम पर आते वक्त दुर्घटना हुई है।उसे मेडिकल में भर्ती किया लेकिन ईएसआईसी का लाभ नही मिलने का आरोप पारखी ने किया।इस संदर्भ सफाई कामगारों की सप्लाई करने वाले एकलव्य ट्रेडिंग कंपनी संचालक आनंद सांडे,ने बताया कि जो भी आरोप लगाए गए वह निराधार है।जिस महिला का एक्सीडेंट हुआ उसके नाम ईएसआईसी का कार्ड है।मेडिकल में भर्ती महिला को हम मिले है।
उन्हें ईएसआईसी लाभ मिल रहा है।बावजूद हमने महिला को आर्थिक मदत भी की है।जितने दिन उपचार लेंगी उतने दिन का पेमेंट भी भुकतान करेंगे वही उनकी सेवा में दो महिला कर्मचारी रखी है उनका भी पेमेंट हम करेंगे।सभी 45 से 50 सफाई कर्मचारियों को हमारे तरफसे सारी सुविधा मुहैया करा रहे है।पीएफ भी वेतन के अनुसार काट रहे है।
ईएसआईसी का भी लाभ सभी को मिले इस लिए हमने सभी कर्मचारियों को आवश्यक डॉक्यूमेंट देने के लिए कहा लेकिन कुछ कर्मचारियों ने अभीतक नही देने से उनके कार्ड नही बनने की जानकारी सांडे ने दी।कहा कि सभी कर्मचारियों ने जल्द से जल्द डॉक्यूमेंट जमा कर दिए तो सभी को ईएसआईसी का लाभ मिलेगा।इस संदर्भ में दुर्घटना ग्रस्त महिला से wh न्यूज़ ने बात करने पर महिला ने कहा कि मुझे सभी लाभ मिल रहा है।मुख्यधिकारी ,ठेकेदार ने भेट की आर्थिक मदत भी की है।स्वास्थ्य निरीक्षक धनंजय गोतमारे मुझे देखने सुबह शाम आते है।मेरी कोई शिकायत नही है।

क्या कहते है मुख्यधिकारी दुर्घटना ग्रस्त महिला के परिवार को की आर्थिक मदतठेकेदार नियम के अनुसार नही चलेंगे तो उन्हें टर्मिनेट करेंगे।इसके पहले भी शिकायत हुई तो पहले ठेकेदार को बन्द कर दूसरे को काम दिया।हमारा उद्देश्य यह है कि स्थानिक लोगो को काम मिले।लेकिन बार बार शिकायत आती है तो हमे जेसीबी से सफाई करना पड़ेंगी।जिसमे स्थानिको को रोजगार छीन जाएगा।जिस महिला का एक्सीडेंट हुआ उसे मैं खुद मिला उसे हम आखरी तक आर्थिक मदत करेंगे।
डॉ. विजय देशमुख़,मुख्यधिकारी वाड़ी नप



