23 से 25 तक भारत रक्षा मंच का 3 रा अखिल भारतीय अधिवेशन …गड़करीं रहेंगे उपस्थित
नागपुर – भारत रक्षा मंच की और से तीसरे अखिल भारतीय अधिवेशन दिनांक 23 सितंबर से 25 तक स्मृति मंदिर परिसर ,रेशिमबाग नागपुर में आयोजित करने की जानकारी मंच के आयोजक ने मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार परिषद में दी।
जानकारी देते हुए कहा कि भारत रक्षा मंच एक राष्ट्रव्यापी संगठन है जो सन 2010 से देशभर में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के विरोध में कार्य कर रहा है । अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण भारत में जनसांख्यिकी असुंतलन निर्माण किया गया है जीससे देश की आंतरिक सुरक्षा ही खतरे में आ गयी है । सन 2012 में असम में पुनः एक बार बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरोध में जो आंदोलन शुरू हुआ उसमे भारत रक्षा मंच ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कानूनी लड़ाई लड़ी और माननीय उच्चतम न्यायालय ने असम की जनता की माँग की गहराई को समझते हुए NRC की प्रक्रिया के आदेश दिए ।

सही मायनों में यह प्रक्रिया 2014 के बाद शुरू हुई जिसमें असम बांग्लादेश सीमा की तारबंदी , सीमा सुरक्षा चौकियाँ , सीमा सड़के , फ्लड लाइट्स जैसे कदम केंद्र सरकार द्वारा उठाये गए जिससे घुसपैठियों के लिएँ अवरोध निर्माण हुआ । हमारी CAA की माँग को भी भारत सरकार ने लागू कर दिया तथा कश्मीर से धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत के साथ सम्पूर्ण रूप से एकजीव राज्य के रूप में जोड़ने की प्रक्रिया भी हुई ! अब हमारी माँगे है कि देश मे घुसपैठ विरोधी कानून बने , NRC का काम देश भर में हो , समान नागरिक संहिता शीघ्र लागू की जाए और जनसंख्या नियंत्रण कानून अतिशीघ्रता से भारत सरकार लागू करे ।
आज देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भारत रक्षा मंच कार्यरत है । सितम्बर 23 , 24 और 25 को हमारा राष्ट्रीय अधिवेशन स्मृति मंदिर परिसर , रेशीमबाग , नागपुर में होनेवाला है जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करीजी , महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकरजी , भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुलेजी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशीजी , सर्वज्ञ शरद पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु प . पू . अमृतानन्द देव तीर्थ आदि मान्यवरों की उपस्थिति रहेगी ।
अधिवेशन में तीन दिन कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेंगी जिसमे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा होगी और 24 सितंबर 2022 को सायंकाल 4.30 बजे शोभा यात्रा का आयोजन भी किया गया है । भारत को एक सशक्त और सुरक्षित राष्ट्र बनाने के लिए यहाँ के बहुसंख्यक हिन्दू समाज को मुखर और प्रतिक्रियाशील बनाने के हेतु भारत रक्षा मंच अपना कार्य कर रहा है जिससे देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार मिले और भारत ऍक प्रखर राष्ट्र के रूप में विश्वगुरु बने इसकेलिये हम कटिबद्ध है ।पत्रकार परिषद में एड. रंजीत सर, प्रशांत कोतवाल,गोपाल गुप्ता,कुलकर्णी,गंगाधर लेंढे उपस्थित थे।



