12.6 C
London
Tuesday, March 3, 2026

पर्यावरण पूरक गणपती विसर्जन के लिए नगर परिषद का कृत्रिम तालाब निर्माण,गणपती विसर्जन के लिए होम सर्व्हिस राजे छत्रपती गणेश मंडल का उपक्रम

 पर्यावरण पूरक गणपती विसर्जन के लिए नगर परिषद का कृत्रिम तालाब निर्माण,गणपती विसर्जन के लिए होम सर्व्हिस राजे छत्रपती गणेश मंडल का उपक्रम

WH-NEWS( मंगेश बोबडे)अमरावती :-चांदूर रेल्वे नगर परिषद की और से स्वच्छ भारत अभियान तथा माझी वसुंधरा अभियान के अंतर्गत शहर में राम नगर स्थित मैदान पर कृत्रिम तालाब का निर्माण किया गया है। इस परिसर में भव्य पडाल डालकर पुष्प माला,कमल के फूलो से सजाया गया है साथ ही साथ परीसर को सुशोभित करने हेतु रंगी-बी-रंगी पताका लगाई गई है। इस लिए कार्यक्रम के लिए प्रथम,व्दितीय,तृतीय बक्षिस भी रख नागरीको से आवाहन किया गया है की पर्यावरण तथा पानी को शुध्द रखने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है। गणपती विसर्जन के समय तालाब,कुँऐ पर बच्चे डूबने की घटना होती है गणपती मूर्ती के कलर से पानी दूषित होता है। प्लास्टर आॅफ पॅरीस कि मूर्ती पानी में नुकसान दायक होती है। इस लिए यह अनौखा कार्यक्रम पिछले साल से नगर परिषद ने सुरू किया है। इस वर्ष शहर की जनता से निवेदन किया गया है कि अपने गणपती बाप्पा का विसर्जन विधिवत् तरीके से इस कृत्रिम तालाब में करे ऐसा आह्वान उपविभागीय अधिकारी इब्राहिम चौधरी,मुख्याधिकारी उरकुडे,आरोग्य निरीक्षक राहुल इमले ने किया है। तथा राजे छत्रपती गणेश मंडल की और से फोन की सुचना पर घर पोच गणपती विसर्जन की सुविधा मुहैया की जा रही है। इस लिए मंडल ने एक मोबाइल क्रमाक दिया है फोन करने मंडल की टीम घर पर आकर गणपती बाप्पा का विसर्जन करेगे

# पर्यावरण पूरक गणपती विसर्जन कार्यक्रम
नगर परिषद की और राम नगर स्थित मैदान पर कृत्रिम तालाब का निर्माण किया गया है, सुरक्षित तथा पर्यावरण संरक्षण कर समतोल बनाये रखने हेतू गणपती बाप्पा का विसर्जन इस जगह करने का आवाहन उपविभागीय अधिकारी इब्राहिम चौधरी,मुख्याधिकारी उरकुडे,आरोग्य निरीक्षक राहुल इमले ने किया है। साथ ही राजे छत्रपती गणेश मंडल की और से घरपोच गणपती विसर्जन का अनोखा उपक्रम सुरू किया है। इस लिए एक मोबाइल नंबर पर फोन करने पर आपके घर गणपती बाप्पा विसर्जन के लिए मंडल के कार्यकर्ता आयेंगे इस सुविधा के लिए 8208497779 यह नंबर का उपयोग करने का निवेदन विवेक राऊत, अध्यक्ष राजे छत्रपती गणेश मंडल ने किया है। .

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img