9.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026

वाड़ी में प्रतापगढ़ के भाजपा सांसद का किया स्वागत..! अमरावती से युवती परिचय सम्मेलन कर लौट रहे थे…सांसद बोले पार्टी को बढ़ाओ

वाड़ी में प्रतापगढ़ के भाजपा सांसद का किया स्वागत..!
अमरावती से युवती परिचय सम्मेलन कर लौट रहे थे…सांसद बोले पार्टी को बढ़ाओ
वाड़ी,नागपुर – रविवार को दोपहर में प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद का वाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।

सांसद संगमलाल गुप्ता अमरावती से अखिल भारतीय साहू (तेली) समाज चतुर्थ युवक युवती परिचय सम्मेलन कर लौटते हुए वाड़ी में उनका काफिला भारतीय जनता पार्टी के भाजपा नागपुर विद्यार्थी आगढ़ी सह प्रमुख प्रशांत सिंह कश्यप ने रोका और फूल हार ,पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।सांसद ने अपना कीमती समय वाड़ी में देने से कार्यकर्ताओ में ऊर्जा निर्माण हुई।
इस मौके पर सांसद संगम लाल गुप्ता ने पार्टी को बढ़ाने का आव्हान कार्यकर्ताओ को किया।

समाज के निचले स्तर के नागरिकोंको न्याय दिलाने के लिए कार्य करने के लिए मार्गदर्शन किया। कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान सांसद संगम गुप्ता ने उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं को मजबूती से कार्य करने का आवाहन किया जिससे पार्टी और संगठन को मजबूती मिले।प्रशांत सिंह कश्यप,संजय विश्वकर्मा ( दभा अध्यक्ष भाजपा) अमित शुक्ला (अध्यक्ष उ.भा.मो) विमल पल , अनिल साह के साथ शेकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img