वाडी में ‘सारथी’ टेलीफिल्म की शूटिंग, ट्रक चालक के संघर्ष से शिक्षा का संदेश

Follow Us on :

वाडी में ‘सारथी’ टेलीफिल्म की शूटिंग, ट्रक चालक के संघर्ष से शिक्षा का संदेश

वाडी, नागपुर (विजय खवसे )गोपालदास अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा निर्मित सामाजिक संदेश पर आधारित टेलीफिल्म ‘सारथी’ की शूटिंग इन दिनों वाडी शहर में चल रही है। फिल्म की शूटिंग को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

‘सारथी’ की कहानी में ट्रक चालक के जीवन, उसके संघर्ष, मेहनत और पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। रोजी-रोटी के लिए कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले ट्रक चालक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को फिल्म के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिल्म का एक महत्वपूर्ण संदेश शिक्षा के महत्व को लेकर है। आर्थिक परेशानियों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के माध्यम से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है, यह संदेश कहानी के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच पैदा करना है। इसी कारण सामाजिक विषय पर आधारित ‘सारथी’ को लेकर लोगों में विशेष रुचि दिखाई दे रही है।

टेलीफिल्म का निर्देशन पराग भावसार कर रहे हैं। उनके निर्देशन में कलाकारों और तकनीकी टीम द्वारा वाडी शहर के विभिन्न स्थानों पर फिल्म के दृश्यों का चित्रीकरण किया जा रहा है।

ट्रक चालक के संघर्षपूर्ण जीवन और शिक्षा के महत्व को केंद्र में रखकर बनाई जा रही ‘सारथी’ टेलीफिल्म सामाजिक संदेश देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

News By

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़िए