सोशल मीडिया पत्रकार पर दर्ज झूठे केस वापस लेने की मांग नागपूर में उठी मांग… पत्रकार विजय खवसे और मुकेश मोहन रखी सच्ची खबर!
नागपुर WH NEWS (प्रतिनिधि):यूट्यूब चैनल के पत्रकार WH NEWS के संपादक विजय खवसे और इन्फलून्सर मुकेश मोहन के खिलाफ दर्ज किए गए कथित झूठे मामलों को वापस लेने की मांग जोर पकड़ रही है। इन मामलों को तुरंत वापस लेने के लिए मिशन बहुजन संगठन सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों ने संविधान चौक पर शनिवार (4 अप्रैल) को नागपूर के संविधान चौक पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया.
इस आंदोलन में मिशन बहुजन संगठन के साथ बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी, वंचित बहुजन आघाड़ी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया तथा अन्य पत्रकार संगठनों ने भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विजय खवसे ने शहर में चल रहे अवैध धंधों को उजागर किए थे ,सीपी रवींद्र सिंघल को अवैध धंदे पर सवाल किए.जिसके चलते सीपी चिड गए और उन पर दबाव बनाने के लिए झूठे केस दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और सच्चाई को सामने लाने का काम करता है, ऐसे में उन्हें झूठे मामलों में फंसाना निंदनीय है।
वहीं मुकेश मोहन पर 50 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा भी किया गया है। मुकेश मोहन डिजिटल मीडिया के जाने-माने पत्रकार हैं, जो निर्भीक होकर सच्चाई जनता के सामने रखते हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सच्चाई उजागर करने के कारण ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
धरने में मिशन बहुजन संगठन के अध्यक्ष राकेश धारगावे, उपाध्यक्ष निहाल पाटिल, सचिव धीरज गणवीर, बसपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमाशंकर शेंडे, वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता राजेश जांबुले, भीम आर्मी के नेता अंकित राजौत, आरपीआई के यशवंत तेलंग, पत्रकार अमित बांडे, भीमराव लोंगरे, सुदर्शन गोडघाटे, तिलकचंद टेम्भूर्णे, दिनेश घरडे, गजानन ठाकुरकर सहित कई लोग उपस्थित थे।
