4 C
London
Wednesday, February 4, 2026

वाड़ी में सनसनी! सुपारी के बाद अब प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू का बड़ा जखीरा बरामद! -क्राइम ब्रांच की जबरदस्त छापेमारी से हड़कंप! – वाडी पुलीस के कार्यप्रणाली उठ रहें सवाल! -वाडी में क्या चल रहा पीआई को पता नही!

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

 

वाड़ी में सनसनी! सुपारी के बाद अब प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू का बड़ा जखीरा बरामद!
-क्राइम ब्रांच की जबरदस्त छापेमारी से हड़कंप!
– वाडी पुलीस के कार्यप्रणाली उठ रहें सवाल!
-वाडी में क्या चल रहा पीआई को पता नही!
वाड़ी, नागपूर (WH NEWS विशेष रिपोर्ट)
वाड़ी में मानो अवैध कारोबारियों की किस्मत ही खराब चल रही है! दो दिन पहले 60 लाख की सुपारी से भरा ट्रक पकड़ा गया, और आज फिर,नागपुर क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ा धमाका करते हुए प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू का विशाल स्टॉक बरामद कर वाड़ी को हिला कर रख दिया है।लेकिन वाडी कि पुलीस क्या कर रही यह सवाल उठ रहा. सूत्र ने बताया कि वाडी पीआई राजेश तटकरे को सारी जानकारी है फिर भी कारवाई क्यों नही?प्रतिबंधित तंबाखू के इस कार्रवाई में वाहन चोरी विरोधी पथक के एपीआई सुधीर बोरकुटे और उनकी टीम एचसी विलास कोकाटे, पंकज हेडाऊ, राहुल कुसरा, विवेक कावडकर, अभय ढोणे ने आठवा मैल स्थित आरोपी के घर पर धावा बोला।

गुप्त सूचना के आधार पर हुए इस ऑपरेशन में महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू का ₹45,000 का माल जब्त कर लिया गया। मामले में नितेश देविदास डोंगरे (41) और मुख्य आरोपी मोनू उर्फ सुमित विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को आगे की कार्यवाही हेतु अन्न व औषधी विभाग नागपुर के हवाले कर दिया गया।लेकिन सबसे बड़ा सवाल स्थानीय वाड़ी पुलिस क्या कर रही थी?

लगातार दो दिनों में दो बड़े अवैध कारोबार सामने आए…
एक 60 लाख की सुपारी तस्करी
-दूसरा प्रतिबंधित तंबाकू का अड्डा
और दोनों का पर्दाफाश क्राइम ब्रांच ने किया!
लोगों में चर्चा तेज है—
“अगर क्राइम ब्रांच इतनी बड़ी कार्रवाई कर सकती है, तो वाड़ी पुलिस को क्या नींद आ रही थी?”

वाड़ी में उठ रहे चुभने वाले सवाल
• वाड़ी पुलिस को अवैध धंधे दिखाई क्यों नहीं देते?
• क्या पुलिस की नाक के नीचे यह सब चलता रहा?
• क्या किसी का संरक्षण है… या सिर्फ लापरवाही?
• चुनाव से ठीक पहले ऐसे खुलासे क्या संकेत दे रहे हैं?

अवैध कारोबारियों में खौफ – वाड़ी में चर्चाओं का तापमान हाई!
क्राइम ब्रांच की लगातार कार्रवाई ने वाड़ी में तहलका मचा दिया है।
स्थानीयों का कहना है—
“अगर इसी तरह कार्रवाई होती रही तो वाड़ी के काले धंधों का बड़ा नेटवर्क खुलकर सामने आएगा!”

अब सबकी नजर वाड़ी पुलिस पर है
क्या वाड़ी पुलिस अपनी आलोचना का जवाब दे पाएगी या आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होंगे?
वाडी में अभी ‘ऑपरेशन क्लीनअप’ की आहट तेज है…
और अवैध कारोबारियों की धड़कनें भी!
वाडी में हो रहें अवैध धंदो पर अब सीपी डीसीपी को हीं ध्यान देना होंगा, नही तो ऐसा हीं कारोबर चलेंगा ऐसा कहना है आम नागरिको का.


 

 

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here