वाडी में तडीपार बदमाश पुलिस की नाक तले खुलेआम घूम रहे अपराधी, चुनाव के दौर में बढ़ सकती है अशांति!
वाडी (WH NEWS प्रतिनिधि) – वाडी पुलिस थाने की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वाडी पुलिस ने अब तक लगभग 36 बदमाशों को तडीपार किया था। इनमें से 7 लोगो ने कोर्ट से राहत पाकर अपनी तडीपारी निरस्त करवा ली है, लेकिन कई ऐसे तडीपार अपराधी आज भी शहर में खुलेआम घूमते नज़र आ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सब वाडी पुलिस की मेहरबानी के बिना संभव नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ तडीपार लोग न केवल शहर में सक्रिय हैं, बल्कि अवैध धंधों में भी लिप्त हैं जिनमें ऑनलाईन सट्टा, शराब, ड्रग्स और गांजा जैसे अपराध शामिल बताए जाते हैं।
और तो और, कुछ तडीपार अपराधी तो मीडिया के सामने आकर बयान देते और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दिखते हैं, जिससे यह साफ झलकता है कि पुलिस और प्रशासन की पकड़ उन पर बिल्कुल ढीली हो चुकी है।पीएसआई डिबी इन्चार्ज अमित बंडगर को इस संदर्भ में पूछने पर बताया कि 142कि कारवाई बहोत तडीपार पर कि है.क्षेत्र में तडीपार दिखाई दिए तो उनपर कारवाई करते है. हमारी कडी नजर उनपर रहती है.
वाडी नगर परिषद चुनाव नज़दीक हैं और ऐसे में इन तडीपार बदमाशों की सक्रियता से शहर का माहौल बिगड़ने की पूरी संभावना है। चुनावी माहौल में ऐसे अपराधियों की मौजूदगी शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
नागरिकों का कहना है कि वाडी पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी डीसीपी स्तर पर भी इस पूरे मामले की जानकारी रखे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यह सवाल उठता है कि आखिर पुलिस प्रशासन किनके इशारों पर आंख मूंदे बैठा है?
अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में पुलिस इन तडीपार अपराधियों पर कार्रवाई करती है या नहीं, क्योंकि अगर इसी तरह हालात बने रहे तो वाडी में कानून व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
